फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Funding for border area of Jammu Kashmir being collected in london

मिट्टी के प्रति मोहब्बतः लंदन में जुटाया जा रहा जम्मू कश्मीर के सीमावर्ती इलाके के लिए पैसा

Sun, 24 Nov 2019 04:29 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Sun, 24 Nov 2019 04:29 PM IST
विज्ञापन
Funding for border area of Jammu Kashmir being collected in london
लंदन स्थित हॉय मार्केट में समारोह - फोटो : सोशल मीडिया

विदेश में बैठे जम्मू के प्रवासी भारतीयों ने एक बार फिर अपनी मिट्टी के लिए कुछ करने की ठानी है। जम्मू कश्मीर के सीमावर्ती इलाके के बच्चों के लिए इंटरनेशनल डोगरा सोसाइटी आगे आई है।  सीमावर्ती स्कूलों के बच्चों की जरूरतों के लिए ब्रिटेन में बसे डोगरा युवा चंदा जुटाएंगे।

विज्ञापन


इसके लिए लंदन के पॉश इलाके हॉय मार्केट में बॉलीवुड और हॉलीवुड के प्रसिद्ध अभिनेता अली फजल का समारोह रखा गया है। इस चैरिटी शो का मकसद दुनिया के इस कोने से मदद को एकत्रित कर सीमावर्ती इलाके के जरूरतमंद विद्यार्थियों तक पहुंचाना है। आयोजकों के अनुसार शनिवार सुबह ही टिकटों की भारी बुकिंग हो चुकी थी।
विज्ञापन

 
इंटरनेशनल डोगरा सोसाइटी के संस्थापक और निदेशक ललित शर्मा ने अमर उजाला से विशेष बातचीत में बताया कि सोसाइटी लगातार जम्मू प्रशासन के संपर्क में है और उनके सुझाव के अनुसार जुटाए गए चंदे का इस्तेमाल सीमावर्ती इलाके के बच्चों के लिए किया जाएगा। सोसाइटी के निदेशक जुटाए गए चंदे को दान करने के लिए दिसंबर में जम्मू आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंटरनेशनल डोगरा सोसाइटी के सदस्य जम्मू की लोक संस्कृति, यहां के खान पान के साथ-साथ पर्यटन को विदेशों तक पहुंचाने का काम कर रहे हैं। जम्मू संभाग की डोगरी भाषा से जुड़े संस्था के सदस्य डोगरी की मिठास को दुनिया के विभिन्न कोनों तक पहुंचा रहे हैं। सोसाइटी के सदस्यों ने बताया कि उनका मकसद देश और दुनिया में बसे डोगरा को एकजुट करना और अपनी पहचान को कायम रखना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed