फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   fugitive arrested

Jammu News: 11 साल बाद भगोड़ा गिरफ्तार, पांच महीने में 19वीं गिरफ्तारी

विज्ञापन
fugitive arrested
जम्मू। क्राइम ब्रांच जम्मू की आर्थिक अपराध शाखा ने 11 साल से फरार चले रहे भगोड़े को गिरफ्तार किया है। पिछले 5 महीनों में सीआरपीसी की धारा 512 के तहत फरार अपराधियों में यह 19वीं गिरफ्तारी है। आरोपी की पहचान राहुल कुमार सिंह निवासी छपरा (बिहार) के रूप में हुई। वह वर्तमान में उत्तराखंड के देहरादून में रह रहा था। उसके खिलाफ औषधि एवं प्रसाधन सामग्री अधिनियम, 1940 के तहत अपराध शाखा में मामला दर्ज था। आरोप सिद्ध होने के बाद 2013 को न्यायालय में पेश किया गया। इसके बाद वह प्रदेश से बाहर चला गया और गिरफ्तारी से बचने के लिए भागता रहा। आरोपी के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट भी जारी हुआ था। आर्थिक अपराध शाखा जम्मू की विशेष टीम ने फरार व्यक्ति को देहरादून से गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed