{"_id":"66dba34486642cfe130d69a4","slug":"from-worker-conference-bjp-star-election-campaign-start-from-today-jammu-news-c-10-jam1006-436457-2024-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: कार्यकर्ता सम्मेलन से आज से भाजपा का स्टार प्रचार होगा शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: कार्यकर्ता सम्मेलन से आज से भाजपा का स्टार प्रचार होगा शुरू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- आगामी दिनों में मोदी सहित अन्य दिग्गजों का आना प्रस्तावित
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। भाजपा के 50 प्लस के लक्ष्य के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शनिवार को मन्हास बिरादरी मैदान, पलौड़ा जम्मू में कार्यकर्ता सम्मेलन से स्टार प्रचार की शुरुआत करेंगे। इसमें सांबा और जम्मू जिला के 14 विधानसभा क्षेत्रों से करीब 15000 कार्यकर्ताओं और नेताओं की भीड़ जुटाई जाएगी। शाह कार्यकर्ताओं में जोश भरने के साथ जीत की राह दिखाएंगे।
रैली को लेकर आयोजन स्थल के आसपास सुरक्षा कड़ी की गई है। रैली के दौरान आयोजन स्थल से सटी मुख्य सड़क पर यातायात बंद रखा जाएगा। रैली 11 बजे शुरू होगी, जिसमें वरिष्ठ नेताओं के साथ शाह मौजूद रहेंगे। भीड़ की व्यवस्था के लिए करीब दस हजार कुर्सियों को लगाया गया है। पार्टी के चुनाव घोषणा पत्र के जारी होने के बाद प्रचार अभियान को गति मिलेगी। इसमें मुख्य एजेंडों को लेकर प्रत्याशी मतदाताओं के बीच जाएंगे।
बताया जाता है कि कार्यकर्ता सम्मेलन में 14 विधानसभा क्षेत्रों से प्रत्येक से एक-एक हजार और अन्य वरिष्ठ नेताओं को बुलाया गया है। इसमें जम्मू जिला के 11 और सांबा जिले से तीन विधानसभा क्षेत्र हैं। आगामी दिनों में पार्टी प्रत्याशियों के प्रचार के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित अन्य दिग्गजों का आना प्रस्तावित है।
विज्ञापन
-- -
घोषणा पत्र कार्यक्रम में महासचिव नदारद दिखे
जम्मू में शुक्रवार को हुए भाजपा के घोषणा पत्र कार्यक्रम में पार्टी के तीन महासचिवों का नदारद रहना चर्चा का विषय रहा। इनमें महासचिव विबोध गुप्ता, देवेंद्र सिंह मन्याल और सुनील शर्मा को विधानसभा चुनाव के लिए टिकट मिली है। घोषणा पत्र में राष्ट्रीय स्तर के नेताओं के अलावा अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद थे। हालांकि महासचिव संगठन अशोक कौल कार्यक्रम में मौजूद थे।