{"_id":"5fafa1a04c772e49bc3e0f16","slug":"fresh-snowfall-happens-in-high-areas-of-jammu-kashmir-and-ladakh-rain-in-many-places","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के ऊंचाई वाले इलाके में ताजा हिमपात, निचले इलाकों में बारिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के ऊंचाई वाले इलाके में ताजा हिमपात, निचले इलाकों में बारिश
Sat, 14 Nov 2020 02:51 PM IST
प्राची प्रियम
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: प्राची प्रियम
Updated Sat, 14 Nov 2020 02:51 PM IST
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर में ताजा हिमपात
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के ऊंचाई वाले इलाकों में शनिवार को ताजा हिमपात हुआ जिसकी वजह से श्रीनगर-लेह राजमार्ग को बंद करना पड़ा, जबकि निचले इलाकों में बारिश हुई।
विज्ञापन
अधिकारियों ने बताया कि आखिरी सूचना मिलने तक उत्तरी कश्मीर के बारामूला जिले, प्रसिद्ध स्की रिजॉर्ट गुलमर्ग और मध्य कश्मीर के पर्यटन केंद्र सोनमर्ग में ताजा हिमपात हुआ है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि उत्तरी कश्मीर के बांदीपोरा जिले के गुरेज और केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख के जोजिला दर्रा और द्रास में भी बर्फबारी हुई है। बताया कि बर्फबारी की वजह से अधिकारियों ने श्रीनगर-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग को यातायात के लिए बंद कर दिया है, जो जम्मू-कश्मीर को लद्दाख से जोड़ता है और जोजिला दर्रे से गुजरता है।
विज्ञापन
अधिकारी ने बताया कि बर्फबारी की वजह से एहतियातन सड़क को यातायात के लिए बंद कर दिया गया है। इस बीच, कश्मीर घाटी के अधिकतर निचले इलाकों में बारिश हुई है जिससे तापामन नीचे चला आया है।
मौसम विभाग के कार्यालय के मुताबिक अगले दो दिनों तक बारिश और बर्फबारी का दौर जारी रहेगा और शनिवार रात व रविवार को सबसे अधिक बारिश या बर्फबारी होगी। उन्होंने बताया कि इसके बाद मौसम में सुधार होगा।