फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   free tuition for girl

खुशखबरी: बेटियों को मिलेगा फ्री ट्यूशन

Wed, 03 Feb 2016 07:40 PM IST
Updated Wed, 03 Feb 2016 07:40 PM IST
विज्ञापन
free tuition for girl
बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत जिला टास्क फोर्स छात्राओं के  लिए विशेष स्टडी सेंटर/ट्यूशन सेंटर खोलेगा। इसमें जिले की स्थायी नागरिकता रखने वाली छात्राओं को शिक्षा मिलेगी।
विज्ञापन


जिला प्रशासन ने कई बार के सर्वेक्षण में पाया है कि छात्राओं को एकेडमिक स्तर पर बेहतर शिक्षा की आवश्यकता है इसीलिए प्रशासन ने यह कदम उठाया है।

दसवीं से उच्च कक्षाओं की छात्राओं को नौकरी में होने वाली परीक्षाओं के लिए शिक्षा दी जाएगी ताकि वे अच्छी शिक्षा पाकर अपना करियर बना सकें।

10 से उच्च कक्षाओं तक की छात्राओं के लिए मांगे आवेदन

free tuition for girl

इसमें बैंक क्लर्क, जेकेसीईटी, एसएसबी और एसएससी के तहत होने वाली परीक्षाएं शामिल हैं। गांधी नगर, परेड, आरएस पुरा, बिश्नाह, नगरोटा, दोमाना, भलवाल और अखनूर में इसके लिए सेंटर खोले जाएंगे।

28 फरवरी से पहले रेड क्रास सोसायटी कार्यालय, कच्ची छावनी में आवेदन जमा करने होंगे। जिला उपायुक्त सिमरनदीप सिंह का कहना है कि यह देखा गया है कि नौकरी के लिए होने वाली परीक्षाओं में छात्राएं पिछड़ जाती हैं।

इसकी वजह कहीं न कहीं परीक्षा की तैयारी में कमी होती है। जिला प्रशासन इन जगहों पर विशेष स्टडी सेंटर खोलेगा। ताकि छात्राओं को ट्यूशन दी जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed