{"_id":"5c780343bdec2217f55891cd","slug":"fraud-call-are-coming-to-the-people-living-in-border-areas-for-getting-details-of-army-movement","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर में फर्जी कॉल करके सिक्योरिटी फोर्स के मूवमेंट की मांगी जा रही जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर में फर्जी कॉल करके सिक्योरिटी फोर्स के मूवमेंट की मांगी जा रही जानकारी
Thu, 28 Feb 2019 09:20 PM IST
Pranjal Dixit
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: Pranjal Dixit
Updated Thu, 28 Feb 2019 09:20 PM IST
सार
- सेना और सिक्योरिटी फोर्स की मूवमेंट और तैनाती की जानकारी मांग रहे
- पुलिस ने कर्मचारियों और आम लोगों से ऐसी कोई जानकारी न देने को कहा
- फोन आने पर तुरंत काल काटने और संबंधित पुलिस स्टेशन को बताने को कहा गया
विज्ञापन
डेमो
विस्तार
जम्मू-कश्मीर में कुछ लोग पुलिस, सिविल प्रशासन और आम लोगों को फोन कर सेना एवं अन्य सुरक्षा एजेंसियों की महत्वपूर्ण जानकारियां मांग रहे हैं। ऐसे लोगों से पुलिस ने सावधान रहने को कहा है। पुलिस के पास ऐसी कई शिकायतें आई हैं, जिसमें पुलिस, सिविल प्रशासन के कर्मचारियों, अफसरों और आम लोगों को काल की जा रही है। काल के जरिये सुरक्षाबलों की तैनाती और मूवमेंट संबंधी जानकारियां मांगी जा रही है।
जम्मू, राजोरी, सांबा आदि जिलों की पुलिस से नोटिस जारी कर इसकी जानकारी दी गई है। नोटिस में लिखा गया है कि कुछ बेशर्म लोग आम लोगों, पुलिस और सिविल प्रशासन के फील्ड अफसरों और कर्मियों को फोन कर रहे हैं।
पूछ रहे हैं कि सुरक्षाबलों की तैनाती और मूवमेंट की क्या जानकारी है। ऐसी कोई भी सूचना साझा करना हमारी फोर्स के लिए खतरनाक साबित हो सकता है। पुलिस ने अपील की है कि किसी भी संदिग्ध काल का जवाब न दें और कोई सूचना साझा न करें। यदि किसी भी संदिग्ध और अज्ञात नंबर से काल आती है, तो उसी समय काल को डिसकनेक्ट कर दें। इसकी जानकारी संबधित पुलिस स्टेशन में दें।
विज्ञापन
कोई आफिसर नहीं ले सकता जानकारी
पुलिस की तरफ से साफ किया गया है कि कोई भी आफिसर फील्ड कर्मियों और आम पब्लिक से इस तरह की कोई जानकारी फोन पर नहीं ले सकता। सरकार ने ऐसा कोई अफसर तैनात नहीं किया है। लोग खुद को एक जिम्मेदार नागरिक मानते हुए कोई जानकारी साझा न करें।
भारत-पाक हालात से हुआ ऐसा
पुलवामा हमले के बाद भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान में घुसकर एयर स्ट्राइक की। इसके बाद भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध जैसा माहौल बना हुआ है। कुछ लोग हैं, जो भारतीय सेना और अन्य सुरक्षा एजेंसियों की जानकारी लेकर उस पार तक पहुंचा रही हैं। इसी की दिशा में ऐसा हो रहा है।
एलओसी और आईबी से सटे स्कूल बंद रहेंगे
जम्मू जिला प्रशासन के आदेश के अनुसार एक मार्च शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय बार्डर और एलओसी से पांच किलोमीटर के दायरे में चल रहे बारहवीं कक्षा तक सभी सरकारी व निजी स्कूल बंद रहेंगे। सीमा पार से हो रही गोलाबारी को देखते हुए यह फैसला लिया गया है।