{"_id":"1047d27e9804a9f7b11d5935c90bda69","slug":"fourth-bridge-of-tawi-river-washed-out-due-to-heavy-rain-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू: तवी नदी के चौथे पुल का एक हिस्सा बहा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू: तवी नदी के चौथे पुल का एक हिस्सा बहा
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Mon, 16 Mar 2015 06:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोमवार सुबह से हुई जोरदार बारिश ने शहर में त्राहि-त्राहि करवा दी है। लोग घरों में कैद होकर रह गए। तेज बारिश के कारण शहर के कई हिस्सों में जलभराव हुआ।
विज्ञापन
सड़क पर गड्ढे गए। इससे हादसे होने की आशंका काफी बढ़ गई। भगवती नगर चौथे पुल का एक तरफ का हिस्सा तवी के बहाव में बह गया। कोई बड़ी दुघर्टना न हो, इसके लिए ट्रैफिक पुलिस ने पुल के साइड का रास्ता बंद कर दिया।
विज्ञापन
तेज बारिश से शहर के कई हिस्सों में जलभराव से जाम लगा। होटल एशिया के नजदीक गड्ढा होने के कारण कई वाहन फंसे रहे। कनाल रोड, जानीपुर, गुम्मट, डोगरा चौक, साइंस कालेज, वेयर हाउस, गांधीनगर, सतवारी, ग्रीन बेल्ट, फार्चून होटल की पिछली तरफ मेन रोड, प्रेम नगर, कृष्णा नगर, ज्यूल और चांद नगर में जलभराव हुआ।
विज्ञापन
जिस कारण कई दो पहिया वाहन बीच सड़क में बंद हो गए। जाम के कारण लोगों की मुश्किलें काफी बढ़ गईं। बारिश से बचने के लिए लोग कभी दुकानों के नीचे, तो कभी फ्लाईओवर के नीचे छुपते दिखे या कभी छाता खोलते तो कभी बंद करते दिखे।
बारिश सुबह से ही होने के कारण और बिजली की गड़गड़ाहट के आगे अभिभावकों ने विद्यार्थियों को स्कूल से छुट्टी करवा ली।