फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Fourteen million compensation paid but water supply still close

सवा करोड़ लेकर भी नहीं दिया पानी

Tue, 20 Jan 2015 01:10 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,कठुआ
ब्यूरो/अमर उजाला,कठुआ Updated Tue, 20 Jan 2015 01:10 PM IST
विज्ञापन
Fourteen million compensation paid but water supply still close

चार साल पहले राष्ट्रीय राजमार्ग के  विस्तारीकरण के चलते बंद हुए ट्यूबवेल का मुआवजा लेने के बाद भी विभाग ने लखनपुर क्षेत्र के लोगों को पानी मुहैया नहीं करवाया है।

विज्ञापन


पिछले एक साल से विभाग के पास मुआवजे की 1.28 करोड़ की राशि पड़ी हुई है, लेकिन अभी तक नए ट्यूबवेल नहीं लगे। असल में क्षेत्र के दो ट्यूबवेल विस्तारीकरण के चलते राष्ट्रीय राजमार्ग के बीच आ गए और उन्हें बंद करना पड़ा।
विज्ञापन


इसके बाद पानी की गंभीर समस्या पैदा हो गई। ट्यूबवेल बंद करने के बदले में पीएचई विभाग ने नेशनल हाईवे प्राधिकरण से मुआवजा मांगा। इसकी औपचारिकताएं पूरी करने के लिए विभाग ने तीन साल लगा दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक साल पहले विभाग को करीब 1.28 करोड़ रुपये प्राधिकरण ने दिए। यह रकम विभाग को नए ट्यूबवेल की डिगिंग करने और इमारत बनाने के लिए दिए गए।

इसके साथ ही इन्हीं पैसों से मोटर और पंप भी लगाना था, लेकिन विभाग ने अभी तक इन पैसों का उपयोग नहीं किया। इसके कारण लोगों पानी के लिए परेशान होना पड़ रहा है। लोगों ने जल्द पेयजल आपूर्ति बहाल करने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed