फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Four tourists injured after vehicle plunges 100 feet into gorge in Doda Jammu

जम्मू-कश्मीर के डोडा में हादसा: ढलान पर फिसली कार, 100 फीट गहरी खाई में गिरी, पंजाब के चार पर्यटक घायल

Fri, 05 Jun 2026 06:04 PM IST
Nikita Gupta अमर उजाला नेटवर्क, डोडा
अमर उजाला नेटवर्क, डोडा Published by: Nikita Gupta Updated Fri, 05 Jun 2026 06:04 PM IST
सार

जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में भद्रवाह-पठानकोट हाईवे पर एक कार लगभग 100 फीट गहरीखाई में गिरकर हिलून नदी में जा समाई, जिसमें पंजाब के चार पर्यटक घायल हो गए।

विज्ञापन
Four tourists injured after vehicle plunges 100 feet into gorge in Doda Jammu
Accident Demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें पंजाब के चार पर्यटक घायल हो गए। यह हादसा भद्रवाह- पठानकोट अंतरराज्यीय राजमार्ग पर हुआ उनकी कार लगभग 100 फीट गहरी खाई में गिरकर हिलून नदी में जा गिरी।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार पर्यटक किआ सोनेट कार में सवार थे और भद्रवाह कस्बे से करीब 11 किलोमीटर दूर यह दुर्घटना हुई। बताया जा रहा है कि वाहन चालक ने नियंत्रण खो दिया, जिसके बाद गाड़ी सड़क से फिसलकर सीधा नदी में जा गिरी।
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शी और बीआरओ (सीमा सड़क संगठन) के कर्मचारी मोहम्मद अशरफ ने बताया कि वाहन अचानक ढलान से नीचे लुढ़क गया और तेज बहाव वाली नदी में गिर गया। उन्होंने तुरंत स्थानीय लोगों के साथ मिलकर सभी चारों यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना की जानकारी मिलते ही बीआरओ कर्मियों ने तुरंत एंबुलेंस बुलवाई और घायलों को भद्रवाह के नाल्थी कैंप के जरिए उप-जिला अस्पताल  पहुंचाया गया। भद्रवाह की ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर डॉ. वर्षा शर्मा ने बताया कि सभी घायलों का इलाज चल रहा है और उनकी हालत फिलहाल स्थिर है। डॉक्टरों के अनुसार सभी मरीज खतरे से बाहर हैं। घायलों की पहचान अश्वनी कुमार (48), नवनीत शर्मा (46), अजय कुमार (47) और अमरजीत सिंह (56) के रूप में हुई है, जो सभी पंजाब के पठानकोट जिले के निवासी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed