फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Four terrorists killed in Baramulla encounter

Baramulla Encounter Updates: बारामुला में 36 घंटे तक चली मुठभेड़ में लश्कर सरगना समेत चार आतंकी मारे गए, तीन के शव मिले   

Sat, 23 Apr 2022 12:23 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर Published by: विमल शर्मा Updated Sat, 23 Apr 2022 12:23 AM IST
सार

बारामुला जिले के मलवाह इलाके में करीब 5 आतंकियों के ग्रुप के होने की सूचना मिली थी। इसके बाद ऑपरेशन शुरू किया गया। इसमें चार आतंकी मारे गए। सुरक्षाबलों को तीन आतंकियों के शव बरामद हो गए हैं। 

विज्ञापन
Four terrorists killed in Baramulla encounter
बारामुला मुठभेड़ स्थल के पास तैनात सुरक्षाबल और वाहन। - फोटो : संवाद

विस्तार

उत्तरी कश्मीर के बारामुला जिले के मलवाह में आतंकियों के साथ जारी मुठभेड़ में शुक्रवार को सुरक्षाबलों ने एक और दहशतगर्द को मार गिराया। साथ ही उस मकान को भी विस्फोट से उड़ा दिया जिसमें आतंकी छिपे थे। करीब 36 घंटे चली इस मुठभेड़ में लश्कर-ए-ताइबा के कमांडर समेत 4 आतंकी मारे गए हैं।  सुरक्षाबलों को केवल तीन ही आतंकियों यूसुफ कांटरू, हिलाल शेख एवं फैसल शेख के शव मिले हैं। चौथे आतंकी का शव अभी बरामद नहीं हुआ है। सुरक्षाबल इलाके में तलाशी अभियान चला रहे हैं। मकान के मलबे की भी सफाई की जा रही है।  

विज्ञापन

मलवाह इलाके में करीब 5 आतंकियों के छिपे होने की मिली थी जानकारी 

पुलिस को वीरवार को जानकारी मिली थी कि बारामुला जिले के मलवाह इलाके में करीब 5 आतंकियों का एक ग्रुप छुपा हुआ है जिसमें तीन स्थानीय और दो पाकिस्तानी आतंकी शामिल है। इस सूचना के आधार पर सुरक्षाबलों ने तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान एक मकान में छुपे आतंकियों ने फायरिंग कर दी जिसमें सेना के तीन जवान घायल हो गए।

विज्ञापन

उस मकान को विस्फोट से उड़ाया जिसमें आतंकी छिपे थे 

सुरक्षाबलों ने जवाबी कार्रवाई में लश्कर कमांडर यूसुफ कांटरू के साथ एक और आतंकी को मार गिराया। वीरवार रात को तीसरा आतंकी भी मारा गया। शुक्रवार सुबह कश्मीर पुलिस ने ट्वीट कर चौथे आतंकी के मारे जाने जानकारी दी। शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे के बाद इलाके में फायरिंग रुक गई। इस बीच सुबह उस मकान को विस्फोट से उड़ा दिया गया जिसमें आतंकी छुपे हुए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

आत्मसमर्पण को नहीं हुए तैयार

बताया जाता है कि सुरक्षाबलों ने आतंकियों को आत्मसमर्पण करने का मौका दिया गया लेकिन वे तैयार नहीं हुए। फैसल के परिवार वालों को उसे आत्मसमर्पण करवाने के लिए बुलाया गया था लेकिन उसने नहीं माना और मारा गया। इस मुठभेड़ में  चार सैन्य जवान, जम्मू-कश्मीर पुलिस का एक जवान व एक नागरिक घायल हुआ है। इनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।

मुठभेड़ स्थल से दूर रहें लोग : पुलिस

पुलिस ने जिले के मालवाह कुंजर इलाके के लोगों से मुठभेड़ स्थल से दूर रहने का आग्रह किया। पुलिस ने कहा कि मौके पर एमजीएल, यूएलबी और हथगोले जैसे विस्फोटक होने की संभावना है। अगर मौके पर भीड़ जुटती है तो यह जानलेवा साबित हो सकती है। यह एडवाइजरी मुठभेड़ खत्म होने के बाद जारी की गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed