{"_id":"5e6e52588ebc3ea7e75c4390","slug":"four-terrorists-including-lashkar-commander-killed-in-encounter-in-anantnag","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बड़ी कामयाबी: अनंतनाग में मुठभेड़ में लश्कर कमांडर समेत चार आतंकी ढेर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बड़ी कामयाबी: अनंतनाग में मुठभेड़ में लश्कर कमांडर समेत चार आतंकी ढेर
Sun, 15 Mar 2020 09:35 PM IST
अवधेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, श्रीनगर
अमर उजाला ब्यूरो, श्रीनगर
Published by: अवधेश कुमार
Updated Sun, 15 Mar 2020 09:35 PM IST
विज्ञापन
आतंकी (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग में सुरक्षा बलों ने रविवार को मुठभेड़ में लश्कर ए ताइबा कमांडर समेत चार आतंकियों को मार गिराया। इनमें एक हिजबुल मुजाहिदीन का भी आतंकी था। मारे गए आतंकियों से हथियार और गोला बारूद बरामद किए गए हैं। चारों दहशतगर्दों के खिलाफ आतंकी गतिविधियों से जुड़े कई मामले दर्ज हैं।
सुरक्षा बलों को सूचना मिली कि अनंतनाग जिले के वानिहाम इलाके में आतंकी छिपे हुए हैं। इस सूचना के आधार पर सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर सर्च आपरेशन चलाया। घेरा सख्त होता देख आतंकियों ने सुरक्षा बलों पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई से मुठभेड़ शुरू हो गई। इसमें चार आतंकी मारे गए।
मारे गए आतंकियों की शिनाख्त लश्कर के जिला कमांडर मुजफ्फर अहमद भट उर्फ अबु तल्लाह व उमर आमिन भट (दोनों निवासी सोपट टंगपोरा-कुलगाम), सज्जाद अहमद भट (टंगबल फ्रीसल) तथा हिजबुल मुजाहिदीन के आतंकी गुलजार अहमद भट (हीरपोरा-कुलगाम) के रूप में हुई है। इनके पास से दो एके 47 राइफल, दो पिस्टल, हथियार तथा अन्य आपत्तिजनक सामग्री बरामद हुई है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार जिला कमांडर मुजफ्फर का 2017 से लंबा आपराधिक रिकार्ड रहा है। उस पर सात मामले दर्ज हैं। अन्य तीनों आतंकियों पर भी कुलगाम में अनैतिक गतिविधियां निवारण अधिनियम के तहत मुकदमे दर्ज हैं।

बीटेक कर रहा था उमर, मुजफ्फर था नवीद जट का करीबी
मारा गया उमर आमिन भट जालंधर से बीटेक की डिग्री हासिल कर रहा था। उसने 14 अप्रैल 2019 को लश्कर का दामन थामा। सज्जाद अहमद भट लकड़ी काटने का काम करता था और पांच अप्रैल 2019 को आतंकी संगठन में शामिल हुआ था। दसवीं पास मुजफ्फर ब्रेड बनाता था और लश्कर कमांडर नवीद जट का साथी था। वह सात दिसंबर 2017 से सक्रिय था। गुलजार अहमद भट दसवीं पास था और 20 अगस्त 2018 को हिजबुल में शामिल हुआ था।
बाथरूम में बना रखा था आतंकी ठिकाना
सूत्रों का कहना है कि मारे गए आतंकियों ने गांव में एक मकान के बाथरूम में आतंकी ठिकाना बना रखा था। यहीं वे छिपे हुए थे। सुरक्षा बलों ने धमाका कर इस ठिकाने को उड़ा दिया। इसमें चारों आतंकी मारे गए।
सोपोर में पकड़ा गया जैश का था आतंकी
सोपोर। उत्तरी कश्मीर के सोपोर में शनिवार को सर्च आपरेशन के दौरान सुरक्षा बलों के हत्थे चढ़ा दहशतगर्त जैश-ए-मोहम्मद का था। उसके पास से एक पिस्टल, छह गोलियां तथा मैगजीन बरामद की गई। पुलिस के अनुसार सुरक्षा बलों को सोपोर के बलगाम इलाके में आतंकियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी। इस पर शनिवार शाम को 52 राष्ट्रीय राइफल्स, सीआरपीएफ तथा एसओजी ने इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान चलाया।
इस दौरान सुरक्षा बलों को ओल्ड टाउन बारामुला के चिश्ती कालोनी निवासी आतंकी दानिश अहमद काकरू को गिरफ्तार करने में सफलता मिली। प्रारंभिक पूछताछ में पता चला कि दानिश ने शनिवार सुबह ही आतंकी संगठन का दामन थामा था। उसके साथ दक्षिणी कश्मीर का एक अन्य आतंकी भी था। लेकिन वह मौके से भाग निकला।