फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Four suspects seen in Kathua police and security forces launched search operation

आतंकी अभी जिंदा हैं: कठुआ में दिखाई दिए चार संदिग्ध, पुलिस और सुरक्षा बलों ने चलाया सर्च ऑपरेशन, इलाके को घेरा

Fri, 25 Apr 2025 06:12 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: विकास कुमार Updated Fri, 25 Apr 2025 06:12 PM IST
सार

 पुलिस और सुरक्षा बलों ने मौके पर पहुंचकर सर्च ऑपरेशन चलाया हुआ है और पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी है।

विज्ञापन
Four suspects seen in Kathua police and security forces launched search operation
कठुआ में संदिग्धों की तलाश में सुरक्षा बल - फोटो : पीटीआई

विस्तार

जम्मू-कश्मीर के कठुआ के चन्नी इलाके में रेलवे ट्रैक यार्ड के पास शुक्रवार को चार संदिग्ध व्यक्ति देखे गए हैं। इस बात की जानकारी कुछ महिलाओं ने दी। पुलिस और सुरक्षा बलों ने मौके पर पहुंचकर सर्च ऑपरेशन चलाया हुआ है और पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी है। अभी तक इस मामले में अधिक जानकारी का इंतजार है। कठुआ पुलिस आगे की जांच में जुटी हुई है। उनका कहना है कि जल्द ही इस मामले में अधिक जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी। 

विज्ञापन

छापे में कई महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद
वहीं दूसरी तरफ आज सुरक्षा बलों ने शोपियां जिले के विभिन्न क्षेत्रों में आतंकवादियों के सहयोगियों के घरों में सर्च ऑपरेशन चलाया हुआ है। यह अभियान आतंकवादियों और उनके नेटवर्क के खिलाफ चल रही कार्रवाई का एक भाग है। सूत्रों का कहना है कि इस अभियान का लक्ष्य आतंकवादी गतिविधियों में शामिल लोगों का पता लगाना है और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करना है। सुरक्षाबलों ने कई संदिग्ध जगहों पर छापेमारी की है और कई जगहों से महत्वपूर्ण दस्तावेज और सामग्री बरामद की गई है।

ये भी पढ़ेंः Pahalgam: ऑनलाइन निकाह कर पाकिस्तान से भारत आई मीनल: वीजा रद्द होने से ससुराल छोड़ने की नौबत, अब लौटना पड़ेगा

विज्ञापन
विज्ञापन

आगे भी जारी रहेंगे ऐसे अभियान
स्थानीय प्रशासन और पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शोपियां जिले में आतंकवादियों के नेटवर्क को तोड़ने के लिए यह अभियान अत्यंत महत्वपूर्ण है। क्षेत्र में सुरक्षा को मजबूत करने के लिए और भी कई अभियान चलाए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed