{"_id":"5eb9a4498ebc3e9091406bef","slug":"four-students-including-pooja-topped-the-quiz-jammu-news-jmu20972285","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्विज में पूजा समेत चार छात्र अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्विज में पूजा समेत चार छात्र अव्वल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजोरी। लॉकडाउन के दौरान घर बैठे बच्चों को तैयारी करवाने के लिए डायरेक्टर स्कूल एजुकेशन ने जो क्विज प्रतियोगिता ली थी उसका परिणाम घोषित कर दिया गया। इस प्रतियोगिता में राजोरी जिले ने दूसरा रैंक प्राप्त करके रिकॉर्ड बना दिया। डायरेक्टर द्वारा जारी गैजेट के अनुसार जिला राजोरी से 703 बच्चों ने प्रतियोगिता में भाग लिया था जिसमें उसको दूसरा स्थान प्राप्त हुआ है। गर्ल्स हाई स्कूल की छात्रा शारीश बिलाल समेत चार ने प्रथम स्थान हासिल किया जबकि पूजा वैद्य समेत छह छात्र दूसरे स्थान पर रहे। प्रतियोगिता को दो श्रेणियों में बांटा गया था जिसमें दूसरी श्रेणी में छठी सातवीं आठवीं कक्षा के बच्चे भाग लिए थे जबकि पहली श्रेणी में 9वीं 10वीं 11वीं और 12वीं कक्षा के बच्चे प्रतिभाग किए थे।
पहली श्रेणी में राजोरी के जवाहर नगर स्थित लड़कियों के हाई स्कूल की छात्रा शारीश बिलाल, नौशेरा के सरकारी हायर सेकेंडरी स्कूल की तरनदीप कौर और बलजीत कौर, सरकारी हायर सेकेंडरी स्कूल बाजाबांई के आदित्य शर्मा ने संयुक्त रूप से ने 80 में से 72अंक प्राप्त करके पहला स्थान प्राप्त किया। वही कन्याओं के सरकारी हाई स्कूल जवाहर नगर की छात्रा पूजा वैद, सरकारी हायर सेकेंडरी स्कूल राजोरी की छात्रा रुखसार कोसर, थन्नामंडी स्थित सरकारी हायर सेकेंडरी स्कूल के मोहम्मद तारिक, डोडासनबाला स्थित हायर सेकेंडरी स्कूल की शमा परवीन, डूंगी हायर सेकेंडरी स्कूल के हिमांशु शर्मा और सरकारी हायर सेकेंडरी स्कूल सुंदरबनी की स्मृति शर्मा ने संयुक्त रूप में 80 में से 70 अंक लेकर दूसरा स्थान पाया।
दूसरी श्रेणी में मुरादपुर स्थित सरकारी हायर सेकेंडरी स्कूल की छात्रा आराध्या ने 80 में से 74 अंक प्राप्त करके पहला स्थान पाया। सरकारी मिडिल स्कूल न्याली मंजाकोर्ट के मोहम्मद आकिब, सरकारी हाई सेकेंडरी स्कूल सुंदरबनी की गीतांजलि शर्मा, सरकारी मिडिल स्कूल राजधानी के अब्दुल मारिया मीर और सरकारी मिडिल स्कूल समोली के प्रणव शर्मा ने संयुक्त रूप से 80 में से 70 अंक प्राप्त करके दूसरा स्थान पाया. वहीं सरकारी मिडिल स्कूल देरी के तंजील अहमद, गवर्नमेंट हाई स्कूल पेठा की समीर मीर, सरकारी हाई स्कूल की सनोबर, सरकारी हाई स्कूल दयाला की मानवी और सरकारी हाई स्कूल दयाला की तनिष्क ने संयुक्त रूप से 80 में से 68 अंक प्राप्त कर दूसरा स्थान पाया. वही क्विज प्रतियोगिता में टॉप टेन स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को स्कूल शिक्षा विभाग स्कूल खुलने के बाद विभिन्न प्रकार की पुस्तकें भेंट करेगा तथा साथ में उन्हें प्रमाण पत्र भी मिलेगा।