{"_id":"5dec07298ebc3e1bd34e83d1","slug":"four-smugglers-arrested-with-tons-of-heroin-consignment-in-jammu-kashmir","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीरः करोड़ों की हेरोइन की खेप के साथ चार तस्कर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीरः करोड़ों की हेरोइन की खेप के साथ चार तस्कर गिरफ्तार
Sun, 08 Dec 2019 01:40 AM IST
संजीव कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भद्रवाह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भद्रवाह
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Sun, 08 Dec 2019 01:40 AM IST
सार
- सीजेएम से चारों की पुलिस रिमांड हासिल की
- पकड़े गए आरोपी दो कश्मीर और दो भद्रवाह के निवासी
विज्ञापन
हेरोइन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पुलिस ने शुक्रवार देर रात कुलसारी इलाके से दो किलो हेरोइन की बड़ी खेप के साथ चार तस्करों को पकड़ने में कामयाबी हासिल की है। पकड़ी हेरोइन की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में करोड़ों की बताई जा रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर चारों आरोपियों के साथ पूछताछ शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार एसएसपी डोडा मुमताज अहमद के दिशा निर्देश में एएसपी भद्रवाह राज सिंह गौरिया, एसडीपीओ आदिल रिशु, एसएचओ शमीम अहमद और एसआई मुकेश शर्मा ने भद्रवाह के कुलसारी इलाके में शुक्रवार देर रात को नाका लगा रखा था।
विज्ञापन
रात करीब साढ़े 11 बजे पुलिस ने वैगन आर कार नंबर जेके02एक्स-7121 को तलाशी के लिए रोका। जब कार की अच्छी तरह से तलाशी ली तो अंदर से दो किलो हेरोइन की खेप बरामद।
विज्ञापन
हेरोइन को दो पैकेट में रखा गया था। एक पैकेट में एक किलो 50 ग्राम और दूसरे पैकेट में 950 ग्राम हेरोइन रखी हुई थी। पुलिस ने उसी समय असादुलाह अहंगर पुत्र गुलाम मोहम्मद निवासी निवासी पहलगाम, रियाज अहमद पुत्र गुलाम मोहम्मद निवासी मट्टन श्रीनगर, मोहम्मद शफी पुत्र नूर माई निवासी गंदोह और सुल्तान मोहम्मद पुत्र मोहम्मद हुसैन निवासी गंदोह को तस्करी के आरोप में गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने चारों के खिलाफ एफआईआर नंबर 182/2019 अंडर सेक्शन 8/21/22 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शनिवार को पुलिस ने चारों आरोपियों को सीजेएम के सामने पेश किया और चारों आरोपियों की पुलिस रिमांड हासिल कर ली।
पुलिस अब पूछताछ कर पता लगाने में जुट गई है कि हेरोइन की इतनी बड़ी खेप कहां से लाई गई थी और इसको कहां ले जाया जा रहा था। पुलिस के अनुसार पकड़ी की गई खेप की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में करोड़ों की है।