{"_id":"69499280e185a5d8d501db86","slug":"four-people-were-caught-traveling-on-trains-with-tickets-generated-using-ai-the-jammu-division-inspected-2200-2025-12-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu: AI से तैयार टिकट से रेल में सफर करते 4 लोग पकड़े, जम्मू मंडल ने की विशेष अभियान में 2200 टिकटों की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu: AI से तैयार टिकट से रेल में सफर करते 4 लोग पकड़े, जम्मू मंडल ने की विशेष अभियान में 2200 टिकटों की जांच
Tue, 23 Dec 2025 12:19 AM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला ब्यूरो, जम्मू
अमर उजाला ब्यूरो, जम्मू
Published by: Digvijay Singh
Updated Tue, 23 Dec 2025 12:19 AM IST
सार
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) से तैयार टिकट के जरिये लोग ट्रेन में सफर कर रहे हैं। इसका खुलासा रेलवे स्टेशन में विशेष जांच के दौरान हुआ। पहली बार जम्मू मंडल में टीम ने एआई से तैयार चार फर्जी टिकट के मामले पकड़े है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) से तैयार टिकट के जरिये लोग ट्रेन में सफर कर रहे हैं। इसका खुलासा रेलवे स्टेशन में विशेष जांच के दौरान हुआ। पहली बार जम्मू मंडल में टीम ने एआई से तैयार चार फर्जी टिकट के मामले पकड़े है। यह कार्रवाई 15 से 21 दिसंबर तक चलाए विशेष अभियान में 2200 से अधिक टिकटों की जांच के दौरान की है।
विज्ञापन
विशेष टीमें मंडल के हर रेलवे स्टेशन पर तैनात रहीं। जांच के दौरान पाया कि एक यात्री के पास लखनऊ चारबाग से जम्मू तवी का अनारक्षित टिकट है। इसमें नौ यात्रियों के सफर करने की बात थी जबकि नियम यह है कि एक अनारक्षित टिकट पर सिर्फ चार यात्री ही सफर कर सकते हैं। जांच में पाया कि टिकट एआई से तैयार की है। इसी तरह के तीन और मामले मिले।
विज्ञापन
देश में सबसे पहले एआई से टिकट बनाने का मामला उत्तर पश्चिम रेलवे के जयपुर मंडल में सामने आया था। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक उचित सिंघल ने बताया कि यह कदम डिजिटल धोखाधड़ी को रोकने के लिए उठाया है।
विज्ञापन