{"_id":"5dc505908ebc3e5ae81ad4c4","slug":"four-ogw-of-hizbul-arrested-in-sopore-jammu-kashmir-anti-national-objectionable-material-recovered","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर के सोपोर में हिजबुल के चार ओजीडब्ल्यू गिरफ्तार, देश विरोधी आपत्तिजनक सामग्री बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर के सोपोर में हिजबुल के चार ओजीडब्ल्यू गिरफ्तार, देश विरोधी आपत्तिजनक सामग्री बरामद
Fri, 08 Nov 2019 11:35 AM IST
Pranjal Dixit
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: Pranjal Dixit
Updated Fri, 08 Nov 2019 11:35 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तरी कश्मीर के सोपोर में लोगों को धमकाने और भयभीत करने के मामले में पुलिस ने चार ओवरग्राउंड वर्कर (ओजीडब्ल्यू) को गिरफ्तार किया है। इनके पास से एक पिस्टल व अन्य आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई है। ये सभी आतंकी संगठन हिजबुल मुजाहिदीन के लिए काम कर रहे थे। सुरक्षा एजेंसियां इनसे पूछताछ कर रही हैं।
पुलिस ने बताया कि सोपोर में गिरफ्तार किए गए ओजीडब्ल्यू की पहचान रमीज अहमद मल्ला, रियाज खालिक पर्रे, वसीम मंजूर गाजी और इखलाक इम्तियाज शेख के रूप में हुई है। राफि याबाद में चटलूरा-गुंदमालराज मोड़ पर वाहनों की जांच के दौरान इन लोगों को गिरफ्तार किया गया।
इनके खिलाफ डांगीवाचा थाने में मामला दर्ज किया गया है और जांच जारी है। ज्ञात हो कि दक्षिण कश्मीर के अवंतीपोरा में स्थानीय लोगों को धमकी देने और भयभीत करने में बुधवार को भी तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया था। इनके पास से लश्कर-ए-ताइबा तथा हिजबुल मुजाहिदीन के पोस्टर बरामद किए गए थे।