फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Four more arrested for rioting in ladhadhar case

लद्दाधार मामले में दंगा करने के आरोप में चार और गिरफ्तार

विज्ञापन
Four more arrested for rioting in ladhadhar case
रामबन। लद्दाधार दंगा मामले में चंद्रकोट पुलिस ने वीरवार को चार और लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार प्राथमिकी में नामजद 21 लोगों में से अब तक छह लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। अन्य लोगों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं। पुलिस ने गिरफ्तार व्यक्तियों की पहचान जाकिर हुसैन पुत्र अब्दुल रशीद निवासी कनाचक (जम्मू), शेर अली (शेरू) पुत्र अब्दुल रशीद निवासी बाड़ी-ब्राह्मणा (सांबा), अब्दुल रशीद पुत्र मोहम्मद शफी निवासी टंगर और नजीर अहमद पुत्र अब्दुल रहीम निवासी कल्याणपुर (जम्मू) वर्तमान में सभी लदा क्रिया निवासी के रूप में की है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक 10 अगस्त को एक शिकायतकर्ता द्वारा पुलिस स्टेशन चंद्रकोट में एक लिखित शिकायत दर्ज करवाई गई थी, जिसमें कहा गया था कि हमारे कुछ लोग मवेशी चराने के लिए कंपार्टमेंट नंबर 33 के जंगल में गए थे जहां गुर्जर समुदाय के करीब 100 लोगों ने मवेशियों और ग्रामीणों पर लाठी-डंडों से हमला किया। इसमें 12 लोगों को गंभीर चोटें आईं। पुलिस ने कहा कि 21 नामजद व्यक्तियों के खिलाफ उसी दिन थाना चंद्रकोट में आईपीसी की धारा 109/147/148/309 के तहत प्राथमिकी संख्या 103 दर्ज की गई थी। पुलिस ने कहा कि मामले में शामिल दो मुख्य आरोपी जिनकी पहचान मोहम्मद हुसैन पुत्र सैयान और अब्दुल राशिद उर्फ गट्टू पुत्र गुलाम अली निवासी कनाचक जम्मू वर्तमान में लदा और क्रिया में रहते थे को 12 अगस्त को गिरफ्तार किया गया था। इस मामले में शामिल चार और लोगों को आज गिरफ्तार किया गया है अन्य आरोपियों को दबोचने के लिए भी प्रयास जारी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed