फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   four militants arrested while trying to cross line of control at uri sector baramulla jammu kashmir

पाकिस्तान जाने की फिराक में एलओसी पर धरे गए चार आतंकी, हाल ही में पकड़ी थी दहशतगर्दी की राह

Fri, 14 Jun 2019 09:57 PM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर Published by: Pranjal Dixit Updated Fri, 14 Jun 2019 09:57 PM IST
विज्ञापन
four militants arrested while trying to cross line of control at uri sector baramulla jammu kashmir
फाइल
उत्तरी कश्मीर के बारामुला जिले के उड़ी सेक्टर की एलओसी से सटे लिंबर इलाके में सुरक्षाबलों ने चार आतंकियों को गिरफ्तार किया। यह सभी हाल ही में आतंकी संगठन में शामिल हुए थे। सभी सीमा पार जाने की फिराक में थे। एक अधिकारी ने बताया कि उन्हें नए भर्ती हुए एक ग्रुप के बारे में विशिष्ट इनपुट मिला था। 
विज्ञापन


सूचना थी कि यह ग्रुप लिंबर इलाके से सटी एलओसी के रास्ते सीमा पार करने की फिराक में है। इसके आधार पर सेना की 161 टीए, बारामुला पुलिस और सीआरपीएफ  की 53 बटालियन ने देर रात तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान इन सभी को पकड़ लिया। पकड़े गए युवाओं में से दो दक्षिणी कश्मीर और दो उत्तरी कश्मीर के हैं। 
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि शुरुआती पूछताछ के बाद इन सभी को पुलिस के हवाले कर दिया गया। उन्होंने उम्मीद जताई कि पूछताछ के दौरान युवाओं से आतंकियों को भर्ती करने वाले मॉड्यूल के बारे में जानकारी मिल सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पकड़े गए युवाओं में आदिल अहमद डार, हरदु हंगीर यारिपोरा, कुलगाम का है। बीए का छात्र आठ जून से लापता था। सात जून से लापता ताहिर सलीम लोन (कपरन-शोपियां), नौ जून से लापता नवीद अहमद पररा (तकिया हामरे-पट्टन, बारामुला) और 10 जून से गायब समीर अहमद भट(सीर सोपोर-बारामुला) हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed