फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   four lakh workers registered with Board of Construction Workers will get two thousand rupees

जम्मू-कश्मीर: यहां पंजीकृत चार लाख के करीब श्रमिकों को मिलेंगे दो हजार रुपए

Sun, 16 May 2021 07:03 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Sun, 16 May 2021 07:03 PM IST
सार

सरकार द्वारा घोषित आर्थिक मदद केवल जम्मू-कश्मीर बिल्डिंग एंड अदर कंस्ट्रक्शन वर्कर्स वेलफेयर बोर्ड से पंजीकृत श्रमिकों को मिलेगी। बोर्ड के साथ पंजीकृण अनिवार्य होगा।

विज्ञापन
four lakh workers registered with Board of Construction Workers will get two thousand rupees
जम्मू-कश्मीर में कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लगातार दूसरे वर्ष कोरोना महामारी का प्रकोप जारी है। कोरोना संकट न सिर्फ जिंदगियां छीन है, बल्कि मजदूर से उनका रोजगार भी छीना है। मेहनत कश मजदूर आर्थिक तंगी का शिकार है, ऐसे में सरकार ने जम्मू-कश्मीर बिल्डिंग एंड अदर कंस्ट्रक्शन वर्कर्स वेलफेयर बोर्ड से पंजीकृत चार लाख के करीब श्रमिकों को मई और जुन महीने के लिए एक-एक हजार रुपए देने का फैसला लिया है। कोरोना महामारी में सरकार का यह फैसला कई मान्यों में खास है, जिससे लाखों श्रमिकों को सीधे मदद मिलेगी। 

विज्ञापन


प्रदेश सरकार केवल बोर्ड से पंजीकृत श्रमिकों को ही आर्थिक देगा, जिसमें श्रमिकों के बैंक खाते है मई और जून महीने के लिए एक-एक हजार रुपए जमा होगा। पिछले वर्ष भी सरकार ने श्रमिकों को आर्थिक मदद मुहैया करवाई थी। बोर्ड के साथ वर्तमान में तीन लाख 93 हजार के करीब श्रमिक पंजीकृत है, जिन्हें दो महीने के लिए एक-एक हजार रुपया दिया जाएगा।
विज्ञापन


पिछले वर्ष श्रमिकों का बोर्ड से पंजीकरण करवाने के लिए श्रम विभाग ने विशेष अभियान शुरू किया था जिसके चलते बोर्ड के साथ पंजीकृत श्रमिकों की संख्या बढ़कर चार लाख के करीब पहुंच गई थी। पिछले श्रमिकों की आर्थिक मदद मिलने के बाद से श्रमिकों ने बड़े स्तर पर बोर्ड के साथ अपना पंजीकरण करवाया था। जेंडके बिल्डिंग एंड अदर कंस्ट्रक्शन वर्कर्स वेलफेयर बोर्ड के सीईओ मूनीर-उल- इसलाम ने कहा कि चार लाख के करीब श्रमिक बोर्ड के साथ सक्रिय रूप से पंजीकृत है, जिन्हें दो महीने के लिए एक-एक हजार रुपये मिलेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed