फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Four Jaish e Mohammed terrorists arrested in Jammu planning collection of arms dropped by drones supply to active terrorists in Kashmir valley

जम्मू-कश्मीर: जैश-ए-मोहम्मद के चार आतंकी गिरफ्तार, राम मंदिर पर हमले की साजिश नाकाम

Sat, 14 Aug 2021 02:34 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Sat, 14 Aug 2021 02:34 PM IST
सार

जम्मू में शनिवार को जैश-ए-मोहम्मद के चार आतंकी गिरफ्तार किए गए हैं। इन आतंकियों को राम मंदिर की रेकी की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। इस आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ होने से जम्मू-कश्मीर के साथ ही देश में एक बड़ी आतंकी साजिश को विफल कर दिया गया है।

विज्ञापन
Four Jaish e Mohammed terrorists arrested in Jammu planning collection of arms dropped by drones supply to active terrorists in Kashmir valley
राम मंदिर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जम्मू में सुरक्षाबलों ने एक बड़ी आतंकी साजिश को टाल दिया है। पुलिस ने जैश-ए-मोहम्मद के एक मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है। इसमें  चार आतंकवादियों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आतंकियों में से एक उत्तर प्रदेश के शामली का रहने वाला है। जिसकी पहचान इजहार खान के रूप में हुई है। पाकिस्तान में बैठे जैश कमांडर मुनाज़ीर ने उसे अमृतसर से हथियार इकट्ठा करने के लिए कहा था। ये हथियार ड्रोन के जरिए गिराए जाने थे।

विज्ञापन


पुलिस महानिरीक्षक जम्मू ने बताया कि जैश-ए-मोहम्मद के एक मॉड्यूल का भंडाफोड़ कर चार आतंकियों को गिरफ्तार किया गया है। ये आतंकी ड्रोन द्वारा गिराए गए हथियारों को इकट्ठा करने और कश्मीर घाटी में सक्रिय आतंकवादियों को आपूर्ति करने की योजना बना रहे थे। साथ ही ये आतंकी 15 अगस्त से पहले जम्मू में आईईडी लगाने और देश के अन्य हिस्सों में महत्वपूर्ण ठिकानों की रेकी करने की योजना बना रहे थे।
विज्ञापन


गिरफ्तार इजहार खान को एक पाकिस्तानी आतंकी कमांडर ने पानीपत ऑयल रिफाइनरी की रेकी करने के लिए कहा था, जो उसने की और पाकिस्तान को वीडियो भेजा। आतंकियों को अयोध्या में राम मंदिर की रेकी करने का काम सौंपा गया था, लेकिन इससे पहले ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इजहार खान उर्फ सोनू खान पुत्र इंतजार खान शामली का रहने वाला है। अन्य आतंकी कश्मीर संभाग के रहने वाले हैं। जिनकी पहचान तौसीफ अहमद शाह पुत्र गुलाम मोहम्मद शाह निवासी शोपियां, जहांगीर अहमद भट पुत्र मुश्ताक अहमद भट निवासी पुलवामा मुंतजिर मंजूर उर्फ सैफुल्ला पुत्र मंजूर अहमद भट निवासी पुलवामा के रूप में हुई है।






 

तौसीफ को जैश कमांडर शाहिद और पाकिस्तानी अबरार नाम के एक अन्य जैश आतंकवादी द्वारा जम्मू में एक आवास लेने का काम सौंपा गया था। ये काम पूरा होने के बाद उसे जम्मू में आईईडी विस्फोट करने के लिए सेकेंड हैंड मोटरसाइकिल खरीदने के लिए कहा गया। जिसके बाद सीमा पार से ड्रोन के जरिए आईईडी गिराए जाने की योजना थी, यह काम पूरा करने से पहले ही तौसीफ को गिरफ्तार कर लिया गया। उधर, आतंकी जहांगीर अहमद भट लगातार पाकिस्तान में जैश कमांडर शाहिद के संपर्क में था। उसने ही इजहार खान को शाहिद से मिलवाया था।

ये भी पढ़ें...

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed