फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   four hundred additional bunkers sanctioned for Poonch and Rajouri districts

पुंछ और राजौरी जिलों के लिए 400 अतिरिक्त बंकरों को मंजूरी, एक महीने में होंगे तैयार

Sat, 02 Mar 2019 06:54 PM IST
Pranjal Dixit भाषा, श्रीनगर
भाषा, श्रीनगर Published by: Pranjal Dixit Updated Sat, 02 Mar 2019 06:54 PM IST
विज्ञापन
four hundred additional bunkers sanctioned for Poonch and Rajouri districts
प्रतीकात्मक तस्वीर
जम्मू कश्मीर प्रशासन ने पुंछ और राजौरी जिलों के लिए शनिवार को 400 अतिरिक्त व्यक्तिगत बंकरों को मंजूरी दी। पिछले पांच दिनों में इन दोनों जिलों में पाकिस्तान की तरफ से भारी गोलाबारी की गई है। 
विज्ञापन


एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया, सीमा पार से भारी गोलाबारी को देखते हुए सरकार ने पुंछ और राजौरी जिलों के 200-200 अतिरिक्त व्यक्तिगत बंकारों को मंजूरी दी है। 
विज्ञापन


प्रशासन ने इन बंकरों का तेजी से निर्माण सुनिश्चित करने का अधिकारियों को निर्देश दिया और कहा कि इस बाबत कोष ग्रामीण विकास विभाग के जरिए संबंधित उपायुक्तों के पास हेागा।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रवक्ता ने बताया, निर्धारित विनिर्देशों के मुताबिक ये बंकर अगले एक महीने में बना दिए जाएंगे। स्थानीय लोगों के मुताबिक, उन्होंने कहा कि सीमा पार से होने वाली गोलाबारी के दौरान बंकर काफी प्रभावी होते हैं। यह गोलाबारी के दौरान सरहदी इलाकों में रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थान मुहैया कराते हैं।

इस बीच, जाने-माने गुज्जर नेता शमशेर हकला पूंछी ने पुंछ जिले में पिछले कुछ दिनों में पाकिस्तान की ओर से की गई गोलाबारी में चार असैन्य लोगों की मौत पर दुख जताया और सरकार से सीमावर्ती निवासियों के लिए सुरक्षित कॉलोनियां बसाने का अनुरोध किया।

उन्होंने असैन्य क्षेत्रों को निशाना बनाने के लिए पाकिस्तान की निंदा करते हुए कहा कि सीमा पार से होने वाली भारी गोलाबारी की वजह से लोग काफी मुश्किलों का सामना कर रहे हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed