{"_id":"61aaee22ddb2847d8771b056","slug":"foundation-day-of-bsf-lg-said-will-never-forget-the-enemies-of-peace-will-never-leave-terrorism-will-be-completely-destroyed","type":"story","status":"publish","title_hn":"BSF के स्थापना दिवस पर बोले एलजी : शांति के दुश्मनों को न कभी भूलेंगे; न कभी छोड़ेंगे, आतंकियों का सफाया प्राथमिकता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
BSF के स्थापना दिवस पर बोले एलजी : शांति के दुश्मनों को न कभी भूलेंगे; न कभी छोड़ेंगे, आतंकियों का सफाया प्राथमिकता
Sat, 04 Dec 2021 10:00 AM IST
विमल शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: विमल शर्मा
Updated Sat, 04 Dec 2021 10:00 AM IST
सार
जम्मू में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के स्थापना दिवस के मौके पर पलौड़ा स्थित बीएसएफ फ्रंटियर आफिसर्स इंस्टीट्यूट में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने आतंकवाद व आतंकी समर्थकों के खिलाफ लगातार अभियान चलाने की बात कही। उन्होंने कहा कि आतंकवाद प्रदेश से सफाया कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
बीएसएफ मुख्यालय में एलजी का सम्मान करते अधिकारी।
- फोटो : विज्ञप्ति
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा है कि सामाजिक ताने-बाने को घायल करने वालों और शांति के दुश्मनों को हम न कभी भूलेंगे और न ही कभी छोड़ेंगे। आतंकवाद और आतंकियों के समर्थकों का सफाया करना हमारी प्राथमिकता है। बीएसएफ के स्थापना दिवस समारोह पर जम्मू के पलौड़ा स्थित बीएसएफ फ्रंटियर आफिसर्स इंस्टीट्यूट में आयोजित कार्यक्रम में उपराज्यपाल ने कहा कि आज यदि लोग बिना किसी डर के जम्मू-कश्मीर की विकास यात्रा में योगदान कर रहे हैं तो यह सुरक्षा बलों के बलिदान से ही संभव हो सका है।
विज्ञापन
प्रदेश में शांतिपूर्ण तरीके से डीडीसी चुनाव, सीमावर्ती गांवों में सार्वजनिक सेवा कार्यक्रम, कोरोना काल में सहायता से लेकर सीमा पार से घुसपैठ और नशे की तस्करी रोकने तक बीएसएफ ने अहम भूमिका निभाई है। जम्मू-कश्मीर में शांति स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
विज्ञापन
इस अवसर पर उन्होंने जवानों से मिलकर उनका हौसला बढ़ाया। परिवार वालों का कुशल क्षेम भी पूछा। जवानों और उनके परिवारों के साथ रात्रि भोजन में शामिल होकर उन्होंने विषम परिस्थितियों में कर्तव्य निर्वहन के लिए जवानों के प्रति आभार जताया।
विज्ञापन
शहीदों और उनके परिवार को नमन
उन्होंने कहा कि देश की सेवा में बलिदान देने वाले बीएसएफ के शहीदों व उनके परिवार के प्रति नमन है। पूरा देश सुरक्षा बलों के प्रति नतमस्तक है जो लोगों को सुरक्षित और भयमुक्त वातावरण प्रदान कर रहा है। आतंकवाद, टेरर फंडिग के पारिस्थितिकी तंत्र और देश विरोधी तत्वों को नेस्तनाबूद करने में जुटा है।