फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Foundation Day Celebration

राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों का स्थापना दिवस समारोह सांस्कृतिक जुड़ाव का माध्यम है : एलजी

विज्ञापन
Foundation Day Celebration
राजभवन में 13 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के स्थापना दिवस समारोह में शामिल हुए उपराज्यपाल।
- राजभवन में 13 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के स्थापना दिवस समारोह में शामिल हुए एलजी मनोज सिन्हा
विज्ञापन

- विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लोकगीतों और लोकनृत्यों की प्रस्तुति के लिए कलाकारों को सराहा
अमर उजाला ब्यूरो
श्रीनगर। पंजाब, चंडीगढ़, हरियाणा, आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, कर्नाटक, केरल, मध्य प्रदेश, तमिलनाडु, अंडमान-निकोबार, दिल्ली, लक्षद्वीप और पुडुचेरी सहित 13 राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों का स्थापना दिवस शनिवार को राजभवन में मनाया गया। इस दौरान उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा कि विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों का स्थापना दिवस समारोह सांस्कृतिक जुड़ाव का एक प्रमुख माध्यम है।
उन्होंंने कहा कि यह विविधता में एकता और साझा विश्वास का प्रतीक है। हमारी एकता एक अदृश्य शक्ति है, जो हमें एक सशक्त और विकसित भारत के साझा दृष्टिकोण के साथ काम करने में सक्षम बनाती है। उन्होंने लोगों से सांस्कृतिक और आध्यात्मिक बंधन को मजबूत करने, साझा विरासत का जश्न मनाने और एकीकृत भारतीय पहचान को बढ़ावा देने का आह्वान किया।
विज्ञापन

एलजी ने कहा कि पूूर्ण विश्वास है कि हमारे महान देश की विभिन्न भाषाओं और संस्कृतियों के बीच बने सांस्कृतिक, आध्यात्मिक और भावनात्मक बंधन प्रगति के सबसे शक्तिशाली इंजन के रूप में कार्य कर सकते हैं। हमें शांति, प्रगति और समृद्धि के सामूहिक लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए अपनी विविधता को लचीलेपन और नवाचार की एक गुणात्मक ताकत में बदलना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लोकगीतों और लोकनृत्यों की बेहतरीन प्रस्तुति के लिए कलाकारों की सराहना की। समारोह में नागरिक एवं पुलिस प्रशासन के अधिकारी, विद्यार्थी तथा पंजाब, चंडीगढ़, हरियाणा, आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, कर्नाटक, केरल, मध्य प्रदेश, तमिलनाडु, अंडमान एवं निकोबार, दिल्ली, लक्षद्वीप और पुडुचेरी के लोग विशेष रूप से मौजूद थे।
---
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed