{"_id":"5baa2d1a867a557ed20b248a","slug":"forty-lakhs-cheated-on-the-name-of-giving-property-by-two-jammu-men-case-registered","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"संपत्ति दिलाने के नाम पर 40 लाख की ठगी, दिल्ली का विजिलेंस कमिश्नर बताकर लगाया चूना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संपत्ति दिलाने के नाम पर 40 लाख की ठगी, दिल्ली का विजिलेंस कमिश्नर बताकर लगाया चूना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Updated Tue, 25 Sep 2018 06:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली का विजिलेंस कमिश्नर बताकर एक व्यक्ति ने नगरोटा के दो लोगों को लाखों रुपये का चूना लगा दिया। दोनों से दिल्ली और अन्य जगहों पर संपत्ति दिलाने के नाम पर ठगी की गई है। पीड़ितों ने नगरोटा पुलिस स्टेशन में इसकी शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस अब मामले में आगे की जांच कर रही है।
नगरोटा के रहने वाले रुखसार अहमद और शाह अली मंगलवार को नगरोटा पुलिस स्टेशन पहुंचे। लिखित में शिकायत दर्ज कराई। रुखसार ने बताया कि वह शाह अली के साथ दिल्ली जवाहर पार्क के रहने वाले जावेद अख्तर से मिला था। जावेद ने बताया कि वह दिल्ली में विजिलेंस कमिश्नर है और जम्मू में किसी अधिकारिक कार्य के लिए आया है। दोनों की आपस में बातचीत हुई और दोस्ती हो गई। जावेद ने कहा कि उसके केंद्र सरकार के राजनेताओं, केंद्रीय मंत्रालय के अफसरों और अन्य के साथ बहुत लिंक है।
एनसीआर और इसके बाहर कई जगहों पर उसके प्रापर्टी डीलर के साथ भी संबंध हैं। वह उन्हें दिल्ली के गुड़गांव में फ्लैट और अन्य तरह की संपत्ति खरीदने में मदद कर सकता है। रुखसार और शाह अली दोनों ने आरोपी को 10 लाख और 12 लाख का चेक दिया। अब जब दोनों जावेद से संपर्क करने की कोशिश कर रहे हैं, तो उसका मोबाइल स्विच आफ आ रहा है। किसी तरह से उसके साथ संपर्क नहीं हो पा रहा। आरोपी के खिलाफ 491, 420 और 406 आरपीसी के तहत केस दर्ज कर लिया गया है।

सर्किट हाउस में हुई मुलाकात
शाह अली और रुखसार की मुलाकात होने के बाद संपत्ति खरीदने की बैठक केनाल रोड स्थित सरकारी सर्किट हाउस में हुई। तीनों के बीच यहीं पर बातचीत हुई। यहीं से बात आगे बढ़ी। सभी मिलकर कई पार्टियों में भी शरीक हुए। उल्लेखनीय है कि सरकारी सर्किट हाउस में इस तरह से कोई ठग आकर रह रहा था, लेकिन किसी को पता भी नहीं चला।
कई और पीडि़त सामने आ सकते हैं
नगरोटा पुलिस के अनुसार इन दोनों के अलावा एक और व्यक्ति ने भी शिकायत दर्ज कराई है। उससे भी लाखों रुपये लिए गए हैं। अब तक तीन लोग सामने आए हैं। इनसे करीब 40 लाख की ठगी हुई है। कुछ और लोग भी सामने आ सकते हैं। अभी सिर्फ पीडि़तों ने लिखित में शिकायत दर्ज कराई है। इनके बयान लेने के बाद आगे की कार्रवाई होगी। पुलिस ने अपने स्तर पर मामले की जांच शुरू कर दी है।