{"_id":"a122e14955d431012012fac99bea3d90","slug":"forth-bridge-of-tawi-to-be-restored-by-july-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जुलाई से पहले दुरुस्त होगा तवी का चौथा पुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जुलाई से पहले दुरुस्त होगा तवी का चौथा पुल
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Tue, 17 Mar 2015 08:04 PM IST
विज्ञापन
तीन दिन पहले हुई जोरदार बारिश ने तवी पर बनाया अस्थायी पुल क्षतिग्रस्त हो गया। इससे लोगों की दिक्कतें बढ़ गई हैं। इससे पहले पिछलेसाल सितंबर में आई बाढ़ से तवी का चौथा पुल, बरजाला चक का पुल, पुंछ, बुद्दल के पुल क्षतिग्रस्त हुए थे।
विज्ञापन
बरजाला चक में पुल अभी तक नहीं बन पाया। सेना की ओर से यहां पर अस्थायी पुल तैयार किया गया था, लेकिन बारिश की वजह से यह फिर बह गया। इससे 50 गांवों का संपर्क टूट गया है। राजोरी के बुद्दल में अंस नदी पर बना पुल भी सितंबर की बाढ़ में बह गया था।
विज्ञापन
इसके बाद सेना ने अस्थायी पुल बनाया था, लेकिन अभी नया पुल नहीं बना। पीडब्ल्यूडी के चीफ इंजीनियर अब्दुल मजीद वानी का कहना है कि तवी पर बनाए पुल को जून-जुलाई से पहले दुरुस्त कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
छोटे-छोटे रास्तों से कटा संपर्क
सितंबर की बाढ़ से पहाड़ी जिलों में छोटे-छोटे रास्ते और पुल बाढ़ से बह गए थे। इसके बाद अस्थायी ढांचा लोगों ने तैयार किया। अब फिर से हुई बारिश से यह ढांचा क्षतिग्रस्त हो गया।