फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Former soldiers met their comrades, fresh memories of the day of deployment

Jammu News: साथियों से मिले पूर्व सैनिक, तैनाती के दिन की ताजा की यादें

विज्ञापन
Former soldiers met their comrades, fresh memories of the day of deployment
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ज्यौड़ियां। सेना की चार जैकलाई शाखा के पूर्व सैनिकों की तरफ से गेट टू गैदर (मिलन कार्यक्रम) का आयोजन किया गया। इस मौके पर सीओ राऊल सिंह मुख्य रूप से उपस्थित रहे। इसमें बड़ी संख्या में पूर्व सैनिकों ने भाग लिया। इस दौरान पूर्व सैनिकों ने तैनाती के दौरान की यादें ताजा कीं।

आयोजन तहसील ज्यौड़ियां के नड क्षेत्र स्थित चिब देव स्थान पर किया गया। इस दौरान श्रीनगर, पुंछ, राजोरी, बसोहली, कठुआ, आरएसपुरा, उधमपुर तथा अनंतनाग से पूर्व सैनिक पहुंचे थे। इस अवसर पर पूर्व सैनिकों ने कहा कि हमें अपनी यूनिट के साथियों से मिलने का इंतजार रहता है। ऐसे कार्यक्रमों में जरूर भाग लेना चाहिए। आयोजक पूर्व कैप्टन रोशन लाल का भी सभी लोगों ने आभार जताया। उन्होंने कहा कि कैप्टन रोशन लाल तथा सूबेदार जगदेव सिंह की कोशिश से ही हम लोग हर साल यहां पर मिलते-जुलते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed