फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   former mirwaiz yasir and separatist leader sent to jail in public safety act in jammu kashmir

J&K: पूर्व मीरवाइज यासिर सहित हुर्रियत नेता को पब्लिक सेफ्टी एक्ट में भेजा गया जेल

Mon, 15 Oct 2018 11:27 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Updated Mon, 15 Oct 2018 11:27 PM IST
विज्ञापन
former mirwaiz yasir and separatist leader sent to jail in public safety act in jammu kashmir
पूर्व मीरवाइज काजी अहमद यासिर - फोटो : फाइल
अलगाववादी नेताओं के खिलाफ अभियान जारी रखते हुए अनंतनाग के पूर्व मीरवाइज यासिर के साथ हुर्रियत नेता आशिफ अहमद को पब्लिक सेफ्टी एक्ट में जेल भेज दिया गया है। पुलिस के अनुसार, कुछ दिन पहले यासिर ने निकाय चुनाव में जनता को बाहर निकलने की बात पर शर्त लगाई थी कि पोलिंग स्टेशन के बाहर आजादी के लिए भी एक मशीन रखी जाए जनता खुद निर्णय ले कि वह किस पक्ष में मतदान करेगी। दक्षिण कश्मीर में इन दिनों पुलिस निकाय व पंचायत चुनाव को देखते हुए उन तत्वों को हिरासत में ले रही है जिन पर पथराव का आरोप है ।
विज्ञापन


मां ने की आतंकी बने बेटे से घर लौटने की अपील
कुछ दिन पहले हथियारों के साथ सोशल मीडिया पर नजर आए युवक फैजान अहमद की मां ने बेटे से घर लौटने की अपील की है। फैजान की मां काफी बीमार हैं और वह बेटे के घर लौटने की रट लगाए हुए हैं। फैजान अहमद कुछ दिन पहले आतंकी संगठन तहरीक उल मुजाहिदीन के साथ नजर आया था। घर वालों का कहना है कि फैजान की मां हथियारों के साथ उसे देखने के बाद सदमे से बाहर नहीं निकल पाई हैं।
विज्ञापन

कुपवाड़ा में पटरी पर लौटने लगी जिंदगी

सीमावर्ती कुपवाड़ा में आतंकी मनन्ना वानी के मारे जाने के बाद लगातार हो रहे उग्र प्रदर्शन और बंद के कारण पिछले चार दिनों से ठप पड़ी जिंदगी सोमवार को पटरी पर लौटती दिखी। सोमवार को प्रशासन द्वारा लगाए गए प्रतिबंध हटाए जाने के बाद सभी दुकानें खुल गयी,और लोग खरीदारी करते नजर आए। सड़कों पर यातायात भी दिखा। दफ्तरों में रौनकर दिखी। प्रशासन ने स्थिति को देखते हुए 2जी मोबाइल इंटरनेट सुविधा को बहाल कर दिया है। हालांकि आशंकाओं के कारण हायर सेकेंडरी स्कूल और कालेज अभी बंद रखे गए हैं। सूत्रों के अनुसार, हालात सामान्य रहने पर 4जी मोबाइल इंटरनेट सुविधा भी बहाल कर दी जाएगी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed