{"_id":"5ad763f84f1c1b9d098b529a","slug":"former-minister-made-a-blunt-target-on-mehbooba-says-resigns-for-failure","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाकामी के लिए इस्तीफा दें सीएम महबूबा मुफ्ती, पूर्व मंत्री लाल सिंह ने साधा निशाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाकामी के लिए इस्तीफा दें सीएम महबूबा मुफ्ती, पूर्व मंत्री लाल सिंह ने साधा निशाना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Updated Wed, 18 Apr 2018 09:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व मंत्री चौधरी लाल सिंह ने बगावती तेवर के बीच मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती पर निशाना साधा है। मंत्रिमंडल से हटने के बाद पहली बार उन्होंने मंगलवार को जम्मू के सतवारी से कठुआ तक रैली निकालकर शक्ति प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने कठुआ के रसाना कांड की सीबीआई जांच की मांग करने के साथ ही कहा कि अगर इतने दिनों तक बच्ची नहीं मिली तो किसका कसूर है। विभाग तो मुख्यमंत्री के पास है। इस नाकामी के लिए वह अपना त्याग पत्र क्यों नहीं देती।
विज्ञापन
पूर्व मंत्री ने बगावती तेवर के बीच महबूबा पर साधा निशाना
कठुआ जिले में विभिन्न स्थानों पर लोगों को संबोधित करते हुए लाल सिंह ने कहा कि गिलानी के कहने पर सीबीआई जांच क्यों नहीं होगी। आखिर इस जांच को करवाने में हर्ज ही क्या है। अगर लोगों की मांग है तो सरकार को चाहिए कि इस मांग को पूरा करे। रसाना में जो हुआ उसे लेकर हर कोई शर्मिंदा है। हम अपनी पार्टी के कहने पर पलायन कर आए लोगों को घर भेजने के लिए आए थे। हमारा कोई कसूर नहीं है जिनका कसूर है उन्हें पकड़ा जाए। आज अगर त्याग पत्र देना पड़ा है तो कोई फर्क नहीं लोगों की आवाज को दबने नहीं दूंगा।
विज्ञापन
जम्मू से कठुआ तक रैली निकालकर किया शक्ति प्रदर्शन
उन्होंने कहा कि मीडिया ने इस मामले को सांप्रदायिक रंग देने का काम किया। उनके कारण ही उन्हें त्यागपत्र भी देना पड़ा। लेकिन उन्हें इसका अफसोस नहीं है। न्याय के लिए अगर विधायक पद से भी त्याग पत्र देना पड़ा तो ऐसा भी करेंगे। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला को भी आड़े हाथों लिया और कहा कि यह लोग केवल ट्वीट ही कर सकते हैं।
विज्ञापन
न्याय दिलाने के लिए इनके पास समय नहीं है। उन्होंने कहा कि श्रीनगर को यह लोग पहले ही जला चुके है और अब जम्मू को भी जलाने की साजिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि लोग सीबीआई की मांग कर रहे हैं और आरोपित नार्को टेस्ट की मांग कर रहे हैं। साफ है कि दाल में कुछ तो काला है। सरकार ने मोबाइल इंटरनेट बंद किया तो क्या जनता सब जानती है और जम्मू को जलाने के मंसूबे पूरे नहीं होने दिए जाएंगे।