मोदी से मिले पूर्व अलगावादी नेता सज्जाद लोन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलगाववादी से मुख्यधारा के नेता बने सज्जाद गनी लोन आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिले। सज्जाद लोन का मोदी से मिलना अलगावादियों के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। इस मुलाकात के बाद यह कयास भी लगाए जाने लगे हैं कि सज्जाद जल्द ही भाजपा में शामिल हो सकते हैं। गौरतलब है कि पीएम से मिलने से पहले लोन बीजेपी महासचिव राम माधव से भी मुलाकात कर चुके हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के बाद सज्जाद लोन के तेवर बदले-बदले से नजर आए। उन्होंने बीजेपी और नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ करते हुए प्रधानमंत्री को कश्मीर का दोस्त बताया। उन्होंने कहा कि मोदी मुसलमानों के दुश्मन नहीं हैं।
लोन ने कहा कि प्रधानमंत्री से मिलकर उन्हें ऐसा लगा कि वह बड़े भाई से मिले हैं। उन्होंने कहा कि उनकी चर्चा कश्मीर, उसके विकास और बाढ़ राहत पर ही केंद्रित रही और इस दौरान प्रधानमंत्री का रवैया सकारात्मक रहा। लोन ने कहा, 'हम सभी से मिलते हैं। मैं सिर्फ राहत और पुनर्वास की बात करने आया था।'
जल्दी ही बीजेपी और जम्मू-कश्मीर पीपुल्स कांफ्रेस में हो सकता है गठबंधन
सूत्रों के मुताबिक भाजपा और सज्जाद लोन की पार्टी जम्मू-कश्मीर पीपुल्स कांफ्रेस में गठबंधन हो सकता है। दोनों ही पार्टियों के बीच सीटों के बटबारे को लेकर बातचीत अंतिम दौर में बताई जाती है। माना जा रहा है कि जल्द ही इसका एलान भी किया जा सकता है। संभवत: इसी के लिये लोन की मीटिंग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से कराई गई थी।
सज्जाद लोन कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। लोन ने कहा कि कांग्रेस ने घाटी में कौन सा विकास किया है वह बताए। जबकि पीएम मोदी से श्रीनगर को स्मार्टसिटी बनाने और कश्मीर के विकास के मुद्दे को तहरीज दे रहे हैं। लोन ने मोदी की तारीफ करते हुए कहा कि कश्मीरियों का एक छोटा सा हिस्सा ही मोदी के खिलाफ है। लेकिन में उन्हें विकास पुरुष के तौर पर देखता हूं जो घाटी की तकदीर बदल सकते हैं।
पीपुल्स कांफ्रेंस घाटी में 18 सीटों पर अपने उम्मीदवार का एलान कर चुकी है। सज्जाद लोन खुद घाटी की हंदवाडा सीट से चुनाव लड़ने का एलान कर चुके हैं।