फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Former Chief Minister Omar Abdullah attacked on PDP and BJP

जम्मू कश्मीर के मौजूदा हालात के लिए पीडीपी-भाजपा जिम्मेदार: उमर

Fri, 05 Apr 2019 01:52 AM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: शाहरुख खान Updated Fri, 05 Apr 2019 01:52 AM IST
विज्ञापन
Former Chief Minister Omar Abdullah attacked on PDP and BJP
फाइल फोटो
पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने वीरवार को बारामुला में अपने भाषण के दौरान महबूबा मुफ्ती को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि जो कुछ घाटी में बर्बादी हुई है और आज जम्मू कश्मीर के जो हालात हैं, उसके लिए पीडीपी-भाजपा जिम्मेदार है। 
विज्ञापन


यह सभी उनके दौर में हुआ है। आज वे उसके खिलाफ आवाज उठा रही हैं, जब वो सत्ता में नहीं हैं। यह सब मगरमच्छ के आंसू हैं। राफियाबाद में चुनावी जनसभा को संबोधित किया।
विज्ञापन


उमर ने कहा, जब बडगाम में चुनाव के दौरान बोनट पर बांध कर एक नौजवान को सेना ने गांव-गांव घुमाया, तब कहां थी इनकी आवाज, और तब जब कश्मीर के विभिन्न इलाकों से नौजवान बंदूक उठाकर आतंकवाद का रुख कर रहे थे, तब कहां थीं महबूबा मुफ़्ती।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा, हम कहते हैं कि जम्मू कश्मीर का मसला एक सियासी मसला है और इसका हल बंदूक से नहीं निकाला जा सकता। उमर ने कहा, यह नेशनल कॉन्फ्रेंस का वादा है कि अगर हमारी हुकूमत आई तो पीएसए को हटा दिया जाएगा। 
 

उन्होंने कहा, जब डॉ. फारूक अब्दुल्ला मुख्यमंत्री थे तो हिजबुल मुजाहिदीन से भी बात की गई थी। जब मैं मुख्यमंत्री था और पी. चिदंबरम गृह मंत्री थे तब हुर्रियत से भी बातचीत की गई, लेकिन चार साल भाजपा-पीडीपी ने बर्बादी के अलावा जम्मू-कश्मीर को कुछ नहीं दिया। मुश्किल से कश्मीर को एक मुकाम पर पहुंचाया था, लेकिन 2016 में इन्होंने सब कुछ तहस-नहस कर डाला।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed