फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Former Chief Minister Mehbooba Mufti expressed sympathy for Pakistan

महबूबा ने फिर जताई हमदर्दी, कहा- 'हमसाया हैं भारत-पाकिस्तान, कब तक एक-दूसरे की पगड़ी उछालते रहेंगे'

Sat, 02 Feb 2019 08:52 PM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 02 Feb 2019 08:52 PM IST
विज्ञापन
Former Chief Minister Mehbooba Mufti expressed sympathy for Pakistan
प्रतीकात्मक तस्वीर
पूर्व मुख्यमंत्री एवं पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने एक बार फिर पाकिस्तान के प्रति हमदर्दी जताई है। उन्होंने दोनों देशों के बीच बातचीत पर जोर दिया है। उन्होंने कहा कि हालात खराब होने का बहाना बनाकर बात न करना कोई बात नहीं। 
विज्ञापन


दोनों देश एक हमसाया हैं, कब तक एक दूसरे की पगड़ी उछालते रहेंगे। शुक्रवार को एक कार्यक्रम में महबूबा ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी ने पाकिस्तान जाकर बातचीत की थी। 
विज्ञापन


अलगाववादियों से भी बातचीत की थी। तब भी तो हालात खराब ही थे। अब कितने बुरे हालात हैं कि बात नहीं हो सकती। हां, इतना जरूर है कि पाकिस्तान की तरफ से बार्डर और एलओसी से घुसपैठ कराई जा रही है, लेकिन यह अलग मुद्दा है। इस पर दोनों देश बातचीत कर सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

मेरा ट्विटर मेरी मर्जी

कश्मीर में एक महिला की आतंकियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। इसका वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। इस पर जब महबूबा से एक पत्रकार ने पूछा कि वह हर एक मुद्दे को लेकर ट्विटर पर प्रतिक्रिया देती हैं। पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला भी अपनी प्रतिक्रिया देते हैं।

हर पल दोनों सक्रिय रहते हैं, लेकिन इस मुद्दे पर दोनों की कोई प्रक्रिया नहीं आई। वह एक महिला मुख्यमंत्री रही हैं। इस तरह की घटना पर कुछ नहीं बोलीं तो इस पर महबूबा ने कहा कि वह इसका जवाबदेही नहीं हैं। उनका अकाउंट हैं, उनकी मर्जी है कि क्या प्रतिक्रिया देनी है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed