{"_id":"6830ce43c87c44a0c00b2c02","slug":"forest-guard-drowned-in-sindh-drain-search-continues-srinagar-news-c-264-1-sr11001-100658-2025-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: सिंध नाले में डूबा वन रक्षक, तलाश जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: सिंध नाले में डूबा वन रक्षक, तलाश जारी
विज्ञापन
युवक की तलाश जारी।
श्रीनगर। मध्य कश्मीर के गांदरबल जिले में शुक्रवार को एक 45 वर्षीय वन कर्मचारी सिंध नाले में डूब गया। अधिकारियों ने बताया कि वन रक्षक शमीम अहमद मीर (45) निवासी बतवाइना, गांदरबल परिबल के पास कंपार्टमेंट नंबर एक के निकट नाले में फिसल गया था। घटना के तुरंत बाद पुलिस, एसडीआरएफ और स्थानीय लोगों की एक टीम मौके पर पहुंची और बचाव अभियान शुरू किया। बचाव अभियान अभी जारी था।
लापता लड़के के डूबने की आशंका, झेलम में तलाश जारी
नूरबाग इलाके से लापता एक लड़के के झेलम में डूबने की आशंका से राज्य आपदा बल की टीम ने तलाशी अभियान शुरू कर दिया है। स्थानीय सूत्रों के अनुसार, पालपोरा नूरबाग निवासी गुलाम मोहम्मद का बेटा इनायत अहमद गनी (12 वर्ष) वीरवार से लापता है। आशंका जताई जा रही है कि इनायत दुर्घटनावश नदी में गिर गया है। इसी संदेह के आधार पर राज्य आपदा दल की टीम नदी में तलाशी अभियान चला रही है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि लापता लड़के को तलाशने के लिए कार्रवाई जारी है।