{"_id":"683769f4aa159d1f19063c50","slug":"forest-department-fpf-and-army-clash-with-wood-smugglers-two-forest-workers-injured-srinagar-news-c-264-1-sr11001-100892-2025-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: वन विभाग, एफपीएफ व सेना की लकड़ी तस्करों से झड़प, दो वनकर्मी जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: वन विभाग, एफपीएफ व सेना की लकड़ी तस्करों से झड़प, दो वनकर्मी जख्मी
विज्ञापन
बारामुला। बारामुला वन मंडल ने भारतीय सेना और वन संरक्षण बल (एफपीएफ) के साथ मिलकर संयुक्त अभियान में लकड़ी तस्करी पकड़ी है। गिरफ्तारी के दौरान हुई झड़प में दो वनकर्मी चोटिल हो गए, मगर छह तस्कर भाग निकले। मौके से बड़ी मात्रा में अवैध तरीके से ले जाई जा रही लकड़ी जब्त की गई।
उत्तर कश्मीर के वन संरक्षक इरफान अली शाह ने बताया कि 27 मई की रात करीब 11:45 बजे वन विभाग, वन संरक्षण बल बारामुला और 46 राष्ट्रीय राइफल्स (सेना) के जवानों ने हाजीबल वन क्षेत्र में संयुक्त अभियान चलाया। छह कुख्यात तस्कर वह एक वाहन में अवैध तरीके से लकड़ी ले जा रहे थे।
अंधेरे में वन क्षेत्र में संयुक्त बलों और तस्करों के बीच तीखी झड़प हुई। इस झड़प में वन संरक्षण बल के दो कर्मियों को मामूली चोटें आईं, जिन्हें नजदीकी अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई, मगर तस्कर अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गए।
विज्ञापन
वन विभाग ने सभी छह तस्करों की पहचान कर ली है और उनकी गिरफ्तारी के लिए बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान शुरू किया गया है। अभियान के दौरान देवदार की लकड़ी के आठ लट्ठे जब्त किए गए। वाहन सहित अवैध लकड़ी को वनकर्मियों ने बारामूला डिपो में पहुंचाया।