फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   forensic labs in jammu running on jugaad

जुगाड़ पर चल रही जम्मू की फारेंसिक लैब

Sun, 16 Nov 2014 12:47 PM IST
अमित वर्मा/अमर उजाला, जम्मू
अमित वर्मा/अमर उजाला, जम्मू Updated Sun, 16 Nov 2014 12:47 PM IST
विज्ञापन
forensic labs in jammu running on jugaad

जम्मू संभाग में जब से नए जिले अस्तित्व में आए तब से अब तक इन नए जिलों के लिए मोबाइल फारेंसिक यूनिट की मंजूरी नहीं मिल सकी है, जिससे इन नए जिलों में वैकल्पिक आधार पर ही कामकाज हो रहा है। किसी प्रकार के अपराध की जांच पड़ताल करने में सहायक और वैज्ञानिक सतह पर इसे पुष्ट करने वाले फारेंसिक लैब (प्रयोगशाला) जम्मू एवं श्रीनगर में स्थापित हैं।

विज्ञापन


वहीं, मिली जानकारी के मुताबिक जम्मू के फारेंसिक लैब में अब तक 56 पद रिक्त पड़े हैं। जम्मू-कश्मीर फारेंसिक लैब में 158 पदों की मंजूरी है, लेकिन इसमें 102 पदों पर ही स्टाफ कार्यरत हैं।  हालांकि जम्मू फारेंसिक लैबोरेटरी के एक्सपर्ट करीब पंद्रह से बीस दिनों तक जिलों के कोर्ट में अपना पक्ष प्रस्तुत करने आते-जाते रहते हैं जो उनकी ड्यूटी में भी शामिल है।
विज्ञापन


वहीं, जम्मू संभाग में बने नए जिले किश्तवाड़, डोडा, रामबन, रियासी, संाबा में अब तक मोबाइल फारेंसिक लैब यूनिट के लिए मंजूरी नहीं मिल सकी है। जबकि कश्मीर संभाग में बांडीपोरा, शोपियां, कुलगाम, लेह और कारगिल में भी मोबाइल फारेंसिक यूनिट खोलने की मंजूरी नहीं दी गई है, जिससे वैकल्पिक आधार पर काम करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या होता है, क्या नहीं होता
बलात्कार, नारकोटिक्स, जहर, हत्या और संदिग्ध मौत के मामले में फारेंसिक लैब के एक्सपर्ट द्वारा लिए गए नमूनों से फारेंसिक लैब में विशेषज्ञों द्वारा जांच की जाती है। रेप के दौरान वस्त्र, नकली करेंसी, पकड़ी गई वस्तु चरस, हेरोइन या अन्य नशीली वस्तु है या नहीं, की जांच की जाती है।

जहां मोबाइल फारेंसिक यूनिट हैं
कठुआ, उधमपुर, राजोरी, पुंछ में मोबाइल फारेंसिक यूनिट की सुविधा मौजूद है।

वर्ष 2012 में 1668 मामले की हुई रिपोर्ट तैयार
जम्मू फारेंसिक लैब से पिछले तीन साल के अंतर्गत वर्ष 2012 में 1668 मामलों की रिपोर्ट तैयार की गई। जबकि वर्ष 2013 में 1666 मामले की रिपोर्ट बनाई गई। वहीं 2014 अक्तूबर तक 805 मामलों की रिपोर्ट तैयार कर भेजी जा चुकी है।


उधर, फारेंसिक लैबोरेटरी जम्मू के डायरेक्टर प्रदीप कुमार का कहना है कि लैब में आए नमूनों की जांच सुचारु रूप से की जाती है। अपराध क ी प्रकृति पर आधारित लिए गए नमूनों की जांच इस प्रयोगशाला में की जाती है। वहीं, इस प्रयोगशाला में किसी भी सिविलियन का प्रवेश वर्जित है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed