{"_id":"64b065dc11c9624c940ceaf8","slug":"foreign-tourists-allowed-to-visit-hanle-changthang-jammu-news-c-10-jam1008-160659-2023-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: विदेशी पर्यटकों को हनले, चांगथांग में आने की अनुमति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: विदेशी पर्यटकों को हनले, चांगथांग में आने की अनुमति
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- एमएचए ने घुमंतू महोत्सव के दौरान पाबंदी हटाई, बड़ी संख्या में देश-विदेश से यहां आते हैं पर्यटक
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने लद्दाख घुमंतू महोत्सव-2023 में विदेशी पर्यटकों को चांगथांग और हनले में घूमने व रहने की अनुमति दी है। यह महोत्सव चांगथांग के हनले शहर में 15 और 16 जुलाई को आयोजित होने वाला है। घुमंतू महोत्सव में बड़ी संख्या में देश विदेश से पर्यटक आते हैं।
एलएएचडीसी लेह के अध्यक्ष एडवोकेट ताशी ग्यालसन ने बताया कि घरेलू पर्यटकों के अलावा लद्दाख की पूर्वी सीमा से बड़ी संख्या में विदेशी पर्यटक महोत्सव में शामिल होने के लिए आते हैं। यहां आने के लिए पर्यटकों के आवेदन कई महीने से लंबित हैं। ऐसे में भारत सरकार ने विदेशी पर्यटकों को महोत्सव में आने रहने और घूमने की अनुमति दी है। वह एमएचए के फैसले का दिल से स्वागत करते हैं। उन्होंने आशा व्यक्त की कि निकट भविष्य में गृह मंत्रालय आम तौर पर विदेशी पर्यटकों को हनले और चांगथांग के अन्य सभी महत्वपूर्ण इलाकों में बिना किसी प्रतिबंध के आने और रहने की अनुमति देगा।