फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   For the first time in Kupwara PoK women contesting DDC elections

कुपवाड़ा में पहली बार पीओके की महिला डीडीसी चुनाव में आजमा रही किस्मत

Thu, 03 Dec 2020 02:40 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमृतपाल सिंह बाली , श्रीनगर/कुपवाड़ा
अमृतपाल सिंह बाली , श्रीनगर/कुपवाड़ा Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 03 Dec 2020 02:40 AM IST
विज्ञापन
For the first time in Kupwara PoK women contesting DDC elections
सांकेतिक तस्वीर... - फोटो : अमर उजाला

कश्मीर घाटी में ऐसा पहली बार होने जा रहा है जब पाक अधिकृत कश्मीर (पीओके) की रहने वाली कोई महिला जम्हूरियत के इस पर्व में भाग ले रही है। पीओके के मुजफ्फराबाद की सोमैया लतीफ सीमांत जिले कुपवाड़ा के द्रगमुला निर्वाचन क्षेत्र से सात दिसम्बर को चौथे चरण में अपनी किस्मत आजमाने जा रही हैं। इस महिला का जम्हूरियत में विश्वास जताना पाकिस्तान में बैठे उन आतंक के आकाओं के चेहरे पर तमाचा है, जो घाटी में जम्हूरियत को दबाने के लिए आतंकवाद का पाठ पढ़ाते रहते हैं।  

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मुजफ्फराबाद की सोमैया लतीफ पुनर्वास नीति के तहत अपने पति के साथ कश्मीर आई थीं, जोकि आतंकवाद में शामिल होने के लिए सीमा पार पाकिस्तान हथियारों की ट्रेनिंग लेने गया था। इस पुनर्वास नीति के तहत सरकार ने उन युवाओं को वापस आकर मुख्यधारा में शामिल होने का मौका दिया, जो एलओसी पार कर आतंकवाद में शामिल होने गए थे। 
विज्ञापन


इस नीति के तहत कई युवा पाकिस्तान से वापस लौटे। इनमें से कइयों ने वहीं शादी भी कर ली थी और वह अपनी बीवियों के साथ आए। सोमैया का पति भी उनमें से एक था, जिसने आम जिंदगी व्यतीत करने का फैसला लिया। अब सोमैया ने जम्हूरियत का चुनाव कर डीडीसी चुनावों में भाग लेने की ठानी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोमैया के अनुसार उन्हें लोगों ने काफी प्रोत्साहित किया कि वह डीडीसी चुनाव लड़ें। कहा कि अगर वह चुनाव लड़ रही हैं तो केवल लोगों की भलाई के लिए। सोमैया ने बताया कि वह राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन स्कीम का हिस्सा भी रह चुकी हैं। इस दौरान काफी फील्डवर्क किया, लोगों की पीड़ाओं से अच्छी तरह से वाकिफ हुईं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed