{"_id":"5a0e7a1c4f1c1b6e468b48a7","slug":"footballer-who-joined-let-has-surrendered-before-security-forces-in-kashmir","type":"story","status":"publish","title_hn":"J&K: आतंक के मुंह पर तमाचा, फुटबॉलर से लश्कर आतंकी बने माजिद ने किया सरेंडर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
J&K: आतंक के मुंह पर तमाचा, फुटबॉलर से लश्कर आतंकी बने माजिद ने किया सरेंडर
amarujala.com- Presented by: चंद्रा पाण्डेय
Updated Fri, 17 Nov 2017 10:11 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घाटी में सुरक्षा बलों को दूसरी बड़ी सफलता हाथ लगी है। जानकारी के मुताबिक फुटबॉलर से लश्कर आतंकी बने युवा ने आज सुबह सीओ 1 आरआर के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है। आपको बता दें कि माजिद इरशाद खान जो कि जिले स्तर का फुटबॉलर था उसने मंगलवार को आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा का दामन थाम लिया था।
विज्ञापन
जिसके बाद से उसके पूरे परिवार का रो-रो कर बुरा हाल हो गया था। हालांकि कल एसपी वैद ने भी एक खिलाड़ी के आतंकी संगठन से जुड़ने की घटना दुर्भाग्यपूर्ण बताया था। बताया जा रहा है कि माजिद खान जिला स्तर का एक अच्छा फुटबाल खिलाड़ी था।
विज्ञापन
जब माजिद ने लश्कर से जुड़ने का एलान किया तो परिवार और दोस्त हैरान रह गए। गौरतलब है कि 10 नवंबर को माजिद खान ने एके-47 के साथ एक फोटो सोशल मीडिया पर अपलोड की थी।
विज्ञापन
आपको बता दें कि पिछले कुछ दिनों में जम्मू कश्मीर के युवाओं ने आतंकी संगठनों का दामन थामा है। पिछले ढाई महीने में करीब 31 नौजवान आतंकी संगठनों में शामिल हुए हैं। हाल ही में अनंतनाग का रहने वाला माजिद खान आतंकी संगठन लश्कर से जुड़ा है।
#FLASH: Anantnag's 20-year-old footballer who joined LeT recently, has surrendered before security forces in Kashmir (File pic) pic.twitter.com/1RdgVaH0SH
— ANI (@ANI) November 17, 2017