{"_id":"65c40ae6e56a8f249b06baf4","slug":"football-ground-built-in-jagati-jammu-news-c-10-jam1008-298270-2024-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: जगती में 5.75 करोड़ से बनेगा फुटबॉल मैदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: जगती में 5.75 करोड़ से बनेगा फुटबॉल मैदान
विज्ञापन
जगती में फुटबॉल मैदान में सिंथेटिक टर्फ कार्य की आधारशिला रखते एलजी : फोटो सूचना विभाग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एलजी ने बुधवार को सिंथेटिक टर्फ लगाने के कार्य की आधारशिला रखी, सिंथेटिक टर्फ के साथ 600 दर्शकों के बैठने की क्षमता होगी
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। नगरोटा के जगती कैंप में फीफा के मानकों के तहत फुटबॉल मैदान तैयार किया जाएगा। 5.75 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले इस फुटबॉल मैदान में सिंथेटिक टर्फ बिछेगी। साथ ही लगभग 600 दर्शकों की बैठने की क्षमता होगी। खिलाड़ियों के लिए चेंजिंग रूम और पवेलियन का निर्माण किया जाएगा। बुधवार को उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने जगती कैंप में आयोजित एक कार्यक्रम सिंथेटिक टर्फ लगाने के कार्य की आधारशिला रखी।
उप राज्यपाल ने कहा, 2019 के बाद बड़े पैमाने पर खेलों के बुनियादी ढांचे का विकास हुआ है। जम्मू और श्रीनगर शहर में अंतरराष्ट्रीय स्तर की खेल सुविधाएं विकसित की जा रही हैं। प्रदेश में खेलों के ढांचे का विकास सरकार की प्राथमिकता है। अभी तक 702 खेल प्रोजेक्ट पूरे किए हैं। हर जिले में मल्टीपर्पज इंडोर स्पोर्ट्स हॉल का निर्माण किया जा रहा है। हर पंचायत में खेल मैदान की सुविधा दी गई है। बुनियादी खेल ढांचे के साथ-साथ जम्मू और कश्मीर संभागों में कैनोइंग, रोइंग और फेंसिंग में उत्कृष्टता केंद्र स्थापित किए गए हैं। कई स्टेडियमों में फ्लडलाइटिंग और सिंथेटिक टर्फिंग लगाई जा रही है। उपराज्यपाल ने कहा कि इस वित्तीय वर्ष में जगती में सभी सुविधाओं के साथ इनडोर स्टेडियम, आउटडोर जिम और क्रिकेट स्टेडियम विकसित किया जाएगा, जबकि बैडमिंटन और वॉलीबाल कोर्ट सुविधाओं के निर्माण के लिए 30 लाख रुपये पहले ही आवंटित किए जा चुके हैं। उभरते खिलाड़ियों और विभिन्न क्षेत्रों में उद्यमशील युवाओं की सहायता के लिए विशेष शिविर के दौरान चिन्हित 1049 युवाओं को वित्तीय सहायता इस फरवरी के अंत तक दी जाएगी। मौके पर सलाहकार राजीव राय भटनागर, सचिव युवा सेवाएं एवं खेल विभाग सरमद हफीज, डीसी जम्मू सचिन कुमार वैश्य, राहत और पुनर्वास आयुक्त डॉ. अरविंद कारवानी, सचिव, जम्मू-कश्मीर खेल परिषद नुज़हत गुल व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
कश्मीरी पंडितों के कल्याण के लिए सरकार प्रतिबद्ध : एलजी
उप राज्यपाल ने कहा, कश्मीरी पंडित समुदाय की उपलब्धियां मेरे दिल को गर्व से भर देती हैं। प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार कश्मीरी प्रवासी परिवारों के कल्याण को लेकर प्रतिबद्ध है जो प्रदेश के अंतरिम बजट में परिलक्षित होता है। जम्मू-कश्मीर की विधानसभा में कश्मीरी पंडित का प्रतिनिधित्व समुदाय के सशक्तिकरण की दिशा में एक बड़ा कदम है। उन्होंने आने वाले दिनों में कश्मीरी प्रवासियों के लिए विशेष शिकायत शिविर का दूसरा चरण आयोजित करने का भी निर्देश दिया। राहत आयुक्त और संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे स्वरोजगार उद्यमों में रुचि रखने वाले युवाओं को सुविधा दे। उपराज्यपाल ने कहा कि स्वीकृत यात्री निवास पर काम जल्द शुरू होगा, जिससे माता खीर भवानी मेले के दौरान भक्तों के लिए सुविधाएं और बढ़ेंगी।