फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   football climate cup

Jammu News: फुटबाल क्लाइमेट कप का आगाज, दिल्ली व लद्दाख एफसी ने जीते मुकाबले

विज्ञापन
football climate cup
क्लाइमेट कप फुटबॉल चैंपियनशिप में शामिल खिलाड़ी व अधिकारी 
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जम्मू। सात दिवसीय फुटबाल क्लाइमेट कप का शुक्रवार को लेह के एस्ट्रो टर्फ ओपन स्टेडियम में धूमधाम से आगाज हुआ। उद्घाटन मुकाबले में दिल्ली ने तिब्बत को 4-2 से हराया। दूसरे मुकाबले में लद्दाख एफसी ने कड़े मुकाबले में यूटी लद्दाख को 2-1 से हराया। चैंपियनशिप का उद्घाटन सीईसी एलएएचडीसी लेह एडवोकेट ताशी ग्यालसन ने किया। चैंपियनशिप में चार टीमें भाग ले रही हैं और छह मैच खेलेंगी। शीर्ष दो टीमें सात सितंबर को फाइनल में खेलेंगी। आयोजन लद्दाख फुटबाल एसोसिएशन और संचालन पावरग्रिड कर रहा है।
एक अधिकारी ने कहा कि अखिल भारतीय फुटबाल महासंघ (एआईएफएफ) के अध्यक्ष कल्याण चौबे, महासचिव शाजी प्रभाकरण और फुटबाल सनसनी बाइचुंग भूटिया समापन समारोह में आएंगे जबकि केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख के उपराज्यपाल ब्रिगेडियर (सेवानिवृत्त) डॉ. बीडी मिश्रा कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं।
विज्ञापन

एक समय पहचान के लिए जूझ रहे केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख ने देश के सबसे ऊंचे (11 हजार फीट) एस्ट्रो टर्फ स्टेडियम के पूरा होने के साथ फुटबाल के खेल में एक नया अध्याय लिखा। लद्दाख को खेलो इंडिया कार्यक्रम के तहत सिंथेटिक ट्रैक के साथ पहला सुसज्जित एस्ट्रो फुटबाल टर्फ स्टेडियम मिला है। तीन सितंबर को तिब्बती एनएसए सुबह 8:30 बजे (आईएसटी) यूटी लद्दाख से भिड़ेगा और दिल्ली एफसी दोपहर 3:30 बजे लद्दाख एफसी के साथ मैच खेलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed