{"_id":"61e08d38cef7013a635f8b3f","slug":"fog-jammu-city-news-jmu251843813","type":"story","status":"publish","title_hn":"घने कोहरे की चपेट में रहा शहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घने कोहरे की चपेट में रहा शहर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। मौसम साफ होने के साथ वीरवार सुबह शहर के कई हिस्सों में घना कोहरे देखा गया। सीजन का पहला ऐसा घना कोहरा छाने से विजिविलिटी कम रही, जिस कारण राहगीरों के साथ ही वाहन चालकों को आवाजाही में परेशानी हुई।
सड़कों पर लाइट जला कर वाहन रेंगते नजर आए। हालांकि दिन में मौसम साफ रहने से कोहरे का असर खत्म हो गया। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार आगामी दिनों में भी कोहरे का असर रहेगा। शहर के कई हिस्सों में वीरवार सुबह जब लोगों की नींद खुली तो घरों के बाहर घना कोहरा छाया हुआ था। शहर के गांधीनगर, शास्त्रीनगर, संजय नगर, तवी पुल, विक्रम चौक, फ्लायं मंडाल, नानक नगर, प्रीत नगर, डिग्याना, सतवारी, एयरपोर्ट मार्ग आदि इलाकों में सुबह कई घंटों तक घना कोहरा छाया रहा। कोहरे के साथ ही ओस भी गिर रही है। इसके छंटने के बाद दिन में ठिठुरन का अधिक अहसास हुआ। धूप में भी सर्द हवाएं चलती रहीं। पर्वतीय क्षेत्रों में हुई बर्फबारी के बाद मैदानी इलाकों में ठंडक बढ़ी है। जम्मू में मौसम के बदले मिजाज से दिन और रात का तापमान सामान्य से नीचे चला गया है। लोहड़ी पर्व के कारण ठंड के बावजूद बाजारों में लोगों की भारी भीड़ पहुंची। शहर के अधिकतर बाजारों में जाम की स्थिति रही।