{"_id":"e52bd758d3de2b095dccc491ae611041","slug":"fog-hue-flights-from-srinagar-restored-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोहरा छटा, श्रीनगर से उड़ानें बहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोहरा छटा, श्रीनगर से उड़ानें बहाल
ब्यूरो/अमर उजाला, श्रीनगर
Updated Fri, 27 Nov 2015 10:16 PM IST
विज्ञापन
घाटी में शुक्रवार को कोहरा छटने के बाद लोगों को राहत मिली। श्रीनगर हवाई अड्डे से सभी उड़ानों को बहाल किया गया। एक अधिकारी ने बताया कि फंसे हुए यात्रियों के लिए कुछ अतिरिक्त उड़ानें भी रवाना की गईं।
विज्ञापन
कश्मीर के अधिकांश इलाकों में रात का पारा शून्य पर पहुंच गया है। इस बीच न्यूनतम माइनस 6.9 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ कारगिल सबसे सर्द रहा। मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिन तक मौसम सामान्य रहेगा।
विज्ञापन
पिछले चार दिन से कोहरा छाया रहने से कश्मीर में उड़ाने प्रभावित रहीं। इससे सैकड़ों यात्री फंस गए थे। रियासत की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में वीरवार और शुक्रवार की रात दरमियान सीजन का सबसे कम तापमान 0.2 डिग्री सेल्सियस और दिन का पारा 14.0 रहा, जबकि श्री अमरनाथ गुफा के बेस कैंप पहलगाम में 14.3, विश्व विख्यात स्कीइंग पर्यटक स्थल गुलमर्ग में 5.4, लेह में 8.3 और कारगिल में 1.9 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा।
विज्ञापन
जम्मू संभाग में दिन का पारा लुढ़का है। जम्मू में शुक्रवार को दिन का तापमान 25.2, बनिहाल में सामान्य से दो डिग्री कम 15.5, बटोत में दो डिग्री कम 13.7, माता वैष्णो देवी के आधार शिविर कटड़ा में 22.9 और भद्रवाह में 13.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
स्थान न्यूनतम तापमान
कारगिल माइनस 6.9
गुलमर्ग माइनस 5.4
पहलगाम माइनस 2.1
लेह माइनस 0.6
कुपवाड़ा माइनस 0.5
श्रीनगर 0.2