फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   fog engulp the city

दूसरे दिन भी कोहरे के आगोश में रहा शहर

विज्ञापन
fog engulp the city
धुंध के बीच स्टेशन पर आती ट्रेन।
जम्मू। मंदिरों का शहर जम्मू मंगलवार दूसरे दिन भी सुबह कोहरे के आगोश में रहा। शहर और आसपास के इलाकों में घना कोहरा छाया रहा। इससे विजिबिलिटी कम होने से सड़कों पर वाहनों की रफ्तार धीमी रही। कोहरे के साथ सर्दी में इजाफा हुआ है। स्कूली बच्चों को प्रभावित होना पड़ रहा है। रेल यात्रियों के लिए भी कोहरा मुसीबत बनने जा रहा है।
विज्ञापन

कोलकाता से जम्मूतवी जाने वाली अप दिशा की सियालदाह एक्सप्रेस 13151 अप 17 दिसंबर से एक फरवरी 2020 तक, डाउन दिशा की सियालदाह एक्सप्रेस 13152 डाउन 19 दिसंबर से तीन फरवरी तक रद्द रहेगी। रेलवे स्टेशन जम्मू तवी में मंगलवार सुबह ही अलग-अलग राज्यों को जाने वाले यात्रियों को कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ा। कोलकात्ता से जम्मू तवी रेलवे स्टेशन आने वाली ट्रेन भी रद्द रही। इस कारण कोलकत्ता से आने वाले यात्री काफी परेशान हुए। कोहरे के कारण कुछ ट्रेन आने में आंशिक रूप से लेट हुई। यात्रियों ने बताया कि कोहरे के कारण सफर करने में परेशानी आ रही है। ट्रेनों का इंतजार किया जा रहा है मगर ठंड में समय व्यतीत करना मुश्किल हो रहा है। मौसम साफ होने के साथ पिछले दो दिन से कोहरा छाया हुआ है। दिन के साथ रात को भी शहर कोहरे की चपेट में है। कड़ाके की ठंड का बाजार पर भी असर दिख रहा है। लोग दिन में खिली धूप में खरीदारी के लिए पहुंच रहे हैं, लेकिन दिन ढलते ही अधिकतर गतिविधियां कम हो जाती हैं। मौसम साफ रहने के बावजूद दिन और रात का तापमान सामान्य से कई डिग्री नीचे चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed