फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   flood type situation in baramulla

कश्मीर: बारामुला में बाढ़ जैसे हालात

Mon, 30 Mar 2015 10:09 AM IST
Updated Mon, 30 Mar 2015 10:09 AM IST
विज्ञापन
flood type situation in baramulla

विधानसभा में रविवार को राहत एवं पुनर्वास मंत्री सईद बशारत बुखारी ने जिला बारामुला में बेमौसम बारिश के बाद बाढ़ जैसे हालात के खतरे की जानकारी दी। कई नालों का जलस्तर बढ़ने से ग्रामीण इलाकों में पानी घुस गया है। राहत और बचाव कार्यों के लिए जरूरी सामग्री प्रभावित क्षेत्रों में भेजी गई है।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि पट्टन सब डिवीजन में फिराजपोरा नाले में जलस्तर बढ़ने से पानी आरामपोरा, हबाक टैंगो, बोनीचाकल, शाले बोने, गुंड ख्वाजा, कासिम, माटीपुरा और त्रिकोलबाट आदि गांव में पानी घुस गया है। इन इलाकों में बाढ़ जैसे हालात हैं, लेकिन अभी हालात नियंत्रण में हैं।
विज्ञापन


आरामपोरा में बचाव कार्यों के लिए बोट भेजी गई हैं। प्रभावित इलाकों में बाढ़ के  पानी को रोकने के लिए 51000 रेत के बैग भेजे गए हैं। संग्रामा विधानसभा क्षेत्र के गांव अलीबाग, हाईगाम रादीगाम, हरेतर, पुथाह में भी बाढ़ का पानी चला गया है। निंगल नाले में जलस्तर बढ़ जाने से मीर मोहल्ला वागरू में अस्थायी तौर पर यातायात रोक दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बारामुला विधानसभा के भी गांव गुटियार, ख्वाजाबाग, नूर बाग में बाढ़ का पानी चला गया है। राफियाबाद से पानी नौपोरा, नादिहाल, छिजहामा, लडोरा में घुस गया है। वुल्लरहामा में 11 परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। गुलमर्ग विधानसभा के गांव तेरान गांव से सात परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है।

मंत्री ने बताया कि राहत और बचाव कार्यों के लिए संयुक्त कंट्रोल रूम स्थापित करने के साथ प्रभावित इलाकों में सभी जरूरी इंतजाम किए जा रहे हैं।

ऐसी घिरीं घटाएं कि दिन में हो गई रात

flood type situation in baramulla

मौसम के अचानक बदले मिजाज के चलते शहरवासियों के लिए रविवार का दिन भी रात जैसा बना रहा। दिन भर काली घटाओं के साथ झमाझम बारिश से जनजीवन बुरी तरह से प्रभावित हुआ। शहर के कई निचले इलाकों में पानी भर गया। जम्मू जिले के अधिकांश इलाकों में बिजली गुल रही। बारिश के बीच पूरे दिन लोग घरों में ही रहे।

संडे मार्केट पर बारिश का पानी फिर गया। बाजार सूने रहे। पिछले दो हफ्तों से लगातार चढ़ रहा पारा अचानक कई डिग्री नीचे गिर गया। बेमौसम बारिश ने ठंडक का फिर अहसास कराया। शनिवार देर रात से ही मौसम ने रंग दिखाना शुरू कर दिया था। रविवार की सुबह की काली घटाओं के साथ शुरू हुई।

घने बादलों ने दिन में रात जैसा अहसास कर दिया। पूरे दिन रुक-रुककर झमाझम बारिश हुई। तेज बारिश ने लोगों को बाहर निकलने का समय नहीं दिया। पिछले चौबीस घंटों में जम्मू में सबसे ज्यादा 46.1 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। बेमौसम मूसलाधार बारिश से रविवार को जम्मू का दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से सात डिग्री नीचे गिर कर 21.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पिछले दो हफ्तों से तापमान सामान्य से कई गुना ऊपर चल रहा था। श्रीनगर का तापमान भी सामान्य से 10 डिग्री नीचे जाकर 7.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जम्मू संभाग के बटोत में 26.2 मिलीमीटर बारिश हुई। भद्रवाह में 19 मिलीमीटर, उधमपुर में 6.4, कटड़ा में 28.8, बनिहाल में 40.8 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed