फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   flood

जम्मू संभाग में बारिश, बाढ़, भूस्खलन से सड़कों को करोड़ों का नुकसान

विज्ञापन
flood
जम्मू। मूसलाधार बारिश, बाढ़ और भूस्खलन से जम्मू संभाग में सड़कों को काफी क्षति पहुंची है। इससे करोड़ों का नुकसान हुआ है। संभाग के अलग-अलग जिलों में सौ से ज्यादा सड़कें बंद हो गई हैं। सड़कों को यातायात के लिए खोलने का काम जारी है।
विज्ञापन

सड़क एवं भवन निर्माण विभाग के जम्मू मुख्यालय में जम्मू जिले के अलावा कठुआ और सांबा जिले में सड़कों को पहुंचे नुकसान की रिपोर्ट आ गई है। इसके तहत जम्मू जिले में आठ सड़कों को क्षति पहुंची है। इनमें ज्यादातर सड़के खौड़ क्षेत्र में हैं। वहीं सांबा जिले में 29 सड़कों को नुकसान हुआ है और करीब छह सड़कें अभी भी बंद हैं। कठुआ जिले में 29 सड़कें बंद हैं। इनमें ज्यादातर सड़कें बसोहली और बनी विधानसभा क्षेत्रों में हैं। वहीं डोडा, राजोरी, पुंछ, किश्तवाड़ और उधमपुर में भी सड़कों को नुकसान पहुंचा है और 50 से ज्यादा सड़कें बंद हैं। वहीं विभाग के चीफ इंजीनियर की तरफ से सड़कों को पहुंचे नुकसान की रिपोर्ट आयुक्त सचिव के माधयम से सरकार को सौंपी जाएगी।
विज्ञापन

विभागीय इंजीनियरों के अनुसार करोड़ों की राशि सड़कों की मरम्मत कार्य पर खर्च होगी। कई पुलों को भी नुकसान हुआ है। विभाग के सुपरिंटेंडिंग इंजीनियर एवं कठुआ, सांबा और जम्मू जिलों के प्रभारी रवींद्र मनोचा के अनुसार बारिश, बाढ़ और भूस्खलन से सड़कों को नुकसान पहुंचा है। सड़कों को यातायात के लिए खोलने का काम जारी है और एक से दो दिन में सड़कों को बहाल कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed