{"_id":"5df532068ebc3e8818227f26","slug":"flamingos-arrived-in-gharana-wetland","type":"story","status":"publish","title_hn":"घराना वेटलैंड में पहुंचे राजहंस, आने वाले दिनों में बढ़ सकती है प्रवास पक्षियों की संख्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घराना वेटलैंड में पहुंचे राजहंस, आने वाले दिनों में बढ़ सकती है प्रवास पक्षियों की संख्या
Sun, 15 Dec 2019 12:33 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला ब्यूरो, आरएस पुरा (जम्मू)
अमर उजाला ब्यूरो, आरएस पुरा (जम्मू)
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sun, 15 Dec 2019 12:33 AM IST
विज्ञापन
राजहंस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंतरराष्ट्रीय सीमा के साथ सटे घराना वेटलैंड में शनिवार को इस बार पहली बार प्रवासी पक्षी जिसमें बार हेडेड गीज (राजहंस) पहुंचे हैं। इन्हें तालाब में विचरण करते देखा जा सकता है। हर वर्ष सर्दी शुरू होने पर अक्टूबर-नवंबर तक यहां पर हजारों की संख्या में विभिन्न प्रजातियों के प्रवासी पक्षी पहुंचते हैं।
विज्ञापन
इस बार घराना वेटलैंड में दिसंबर के दूसरे सप्ताह में राजहंस, जिसे बार हेडेड गीज नाम से भी जाना जाता है, शनिवार को तालाब में घूमते देखे गए। वेटलैंड में पहली बार राजहंस उतरने पर वन्यजीव संरक्षण विभाग के कर्मियों का कहना है कि कई दिनों से राजहंस प्रवासी पक्षियों को देखने के लिए यहां पर्यटक पहुंच रहे थे, लेकिन इनकी झलक नहीं दिख रही थी।
विज्ञापन
शनिवार को राजहंस का एक झुंड पहली बार तालाब में विचरण करते हुए देखा गया और उम्मीद जताई गई कि आने वाले दिनों में राजहंस प्रवासी पक्षियों की संख्या में बढ़ोतरी हो सकती है। गांव के पुरुषोत्तम लाल ने बताया कि ग्रे रंग के यह पक्षी हजारों की संख्या में यहां पहुंचे हैं जो तालाब में अठखेलियां कर रहे हैं। इन्हें देखने के लिए काफी संख्या में पर्यटक यहां पहुंचते हैं।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि इन दिनों अन्य प्रजातियों के पक्षी तालाब में मौजूद हैं जो काफी दिनों पहले यहां पर पहुंचे हैं। अबकी बार हेडेड गीज पक्षी के यहां पहुंचने पर इसे देखने के लिए पर्यटकों व पक्षी प्रेमियों में बढ़ोतरी होगी जो पहले नहीं थी।