{"_id":"65ce99657e9944062d0b1f04","slug":"flag-meeting-rspura-news-c-10-jam1006-303994-2024-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू: पाकिस्तान रेंजर्स के साथ बीएसएफ की हुई फ्लैग मीटिंग, भारत ने संघर्ष विराम उल्लंघन पर जताया कड़ा विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू: पाकिस्तान रेंजर्स के साथ बीएसएफ की हुई फ्लैग मीटिंग, भारत ने संघर्ष विराम उल्लंघन पर जताया कड़ा विरोध
Fri, 16 Feb 2024 04:22 PM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
Updated Fri, 16 Feb 2024 04:22 PM IST
सार
फ्लैग मीटिंग के दौरान भारतीय अफसरों ने दो टूक शब्दों में पाकिस्तान को इस तरह की हरकतों से बाज आने की चेतावनी दी।
विज्ञापन
जम्मू आईबी पर गश्त करते सुरक्षाबल(FILE)
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पाकिस्तान रेंजर्स के साथ हुई फ्लैग मीटिंग में सीमा सुरक्षा बल के अधिकारियों ने बुधवार को हुए संघर्ष विराम उल्लंघन पर कड़ा विरोध जताया है। मीटिंग के दौरान भारतीय अफसरों ने दो टूक शब्दों में पाकिस्तान को इस तरह की हरकतों से बाज आने की चेतावनी दी। इस फ्लैग मीटिंग में पाकिस्तान के 13 चिनाब रेंजर्स कमांडर डब्ल्यूजीसीडीआर हमजा व बीएसएफ 165 वाहिनी के कमांडेंट अजय शर्मा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
ऑक्ट्राय पोस्ट पर वीरवार दोपहर 12 बजे शुरू हुई फ्लैग मीटिंग करीब 45 मिनट चली। बीएसएफ अधिकारियों ने पाकिस्तानी रेंजर्स की अकारण गोलाबारी पर सख्त एतराज जताया। बीएसएफ अधिकारियों ने रेंजर्स को बताया कि उनके जवान भारतीय क्षेत्र में उगे सरकंडों को हटाने का काम कर रहे थे। इस दौरान गोलीबारी करना गलत है। जबकि पाकिस्तानी रेंजर्स को इसके बारे में पहले ही सूचित कर दिया गया था। मालूम हो कि बुधवार शाम भारतीय पोस्ट अला माई दे कोठे पर फायरिंग कर पाकिस्तान ने संघर्ष विराम का उल्लंघन किया गया था।
विज्ञापन