{"_id":"33bb7345adb3d75b5fe8644b4bf163ca","slug":"flaey-mandal-road-connect-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राहत सेतु से फ्लाएं मंडाल में सड़क संपर्क बहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राहत सेतु से फ्लाएं मंडाल में सड़क संपर्क बहाल
ब्यूूराे/अमर उजाला, जम्मूू
Updated Thu, 11 Sep 2014 01:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाढ़ प्रभावित गांवों में फरिश्ता बनी सेना ने फ्लाएं मंडाल के करीब 60 गांवों के हजारों ग्रामीणों को बड़ी राहत प्रदान की।
विज्ञापन
क्षेत्र में तवी पर बने पुल के बहने के बाद से पिछले पांच दिनों से अन्य हिस्सों से कटे गांवों में सड़क संपर्क बहाल हो गया। बुधवार को पुल को यातायात के लिए खोल दिया गया।
पुल से हलके वाहनों को यातायात की अनुमति दी गई है। सेना के राहत सेतु (फ्लोटिंग ब्रिज) पर हलके वाहनों का यातायात बहाल होने से हजारों ग्रामीणों को बड़ी राहत मिली।
विज्ञापन
मंडाल गांव के सरपंच सुभाष शर्मा का कहना है कि पिछले पांच दिनों से बाढ़ प्रभावित इलाका सड़क संपर्क से भी कट गया था। सेना की ओर से लोगों को राहत सेतु का निर्माण कर बड़ी राहत प्रदान की गई है।
विज्ञापन
महिला सुनीता कुमारी ने कहा कि उनकी सास बीमार है। अस्पताल ले जाने तक के लिए कोई रास्ता नहीं रह गया था। सेना के राहत सेतु से उनके पूरे परिवार को बड़ी राहत मिली है।
भगवान भारतीय सेना को सुखी रखे। वहीं बुधवार को राहत सेतु के यातायात के लिए खुलने के बाद बड़ी संख्या में लोग कामकाज के सिलसिले में शीतकालीन राजधानी जम्मू की ओर आए।