{"_id":"646681c9f70aa77dab0c34a4","slug":"five-to-six-goons-attack-on-a-youngster-samba-news-c-10-jam1008-119361-2023-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: दुकान में बैठे युवक पर तेजधार हथियार से हमला, जीएमसी रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: दुकान में बैठे युवक पर तेजधार हथियार से हमला, जीएमसी रेफर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दोस्त से बात करते हुए अचानक टूट पड़े अज्ञात युवक
पुलिस कर रही जांच, घटनास्थल के सीसीटीवी खंगाले
संवाद न्यूज एजेंसी
विजयपुर। कस्बे के वार्ड 13 में रामगढ़ स्टैंड विजयपुर से छन्नी मनासा को जाने वाली सड़क पर विश्वकर्मा मंदिर के पास किराने की दुकान पर बैठे एक युवक पर कुछ अज्ञात युवकों ने तेजधार हथियारों से हमला कर उसे घायल कर दिया। स्थानीय लोगों ने युवक को खून से लथपथ देख विजयपुर सरकारी आपात अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद युवक को जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया।
यह घटना वीरवार शाम की है। जानकारी के अनुसार अभय चडगाल निवासी करेंवाली रामगढ़ अपनी मां के साथ विजयपुर बाजार किसी काम से आया था। अभय अपने दोस्त की दुकान पर उससे मिलने गया। जब वह दोस्त से बातें कर रहा था तभी पांच-छह अज्ञात युवक दुकान के अंदर आए और अभय पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। उसे घायल कर हमलावर वहां से फरार हो गए। अभय की दोनों बाजुओं पर कई बार वार किया गया, जिससे दुकान के अंदर से बाहर तक खून ही खून हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने घायल युवक को अस्पताल पहुंचाया।
जानकारी मिलने पर पुलिस अस्पताल पहुंची और घायल युवक से बात कर उससे हमलावरों के बारे में पूछा। फिर घटनास्थल पर पहुंच कर वहां से सबूत जुटाए। पुलिस को मौके से एक मोबाइल बरामद हुआ है। अज्ञात हमलावरों को पकड़ने के लिए इलाके में सीसीटीवी को भी खंगाला जा रहा है।
विज्ञापन
-- -
इस वारदात के तुरंत बाद ने पुलिस टीमों का गठन कर हमलावरों को पकड़ने की कार्रवाई तेज कर दी गई है। इस मामले में विजयपुर पुलिस स्टेशन में केस दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। पुलिस जल्द ही हमलावरों को पकड़कर सलाखों के पीछे डालेगी।
- बेनाम तोश, एसएसपी, सांबा