फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Five terrorists killed in a landmine blast while infiltrating Krishna Ghati sector of Poonch district

अपने ही जाल में फंसे दहशतगर्द: घुसपैठ करते पांच आतंकी बारूदी सुरंग विस्फोट में उड़े, लाश उठा ले गए साथी

Wed, 05 Feb 2025 10:50 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, पुंछ
संवाद न्यूज एजेंसी, पुंछ Published by: Vikas Kumar Updated Wed, 05 Feb 2025 10:50 PM IST
सार

सूत्रों के अनुसार कृष्णा घाटी के बट्टल क्षेत्र में मंगलवार रात करीब 2.30 बजे जोरदार धमाका हुआ। सेना ने अपने क्षेत्र में कड़ी घेराबंदी कर दी और उजाला होने के बाद कई घंटे तलाशी अभियान चलाया।

विज्ञापन
Five terrorists killed in a landmine blast while infiltrating Krishna Ghati sector of Poonch district
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

नियंत्रण रेखा पर कृष्णा घाटी सेक्टर में घुसपैठ की कोशिश करते पांच आतंकी बारूदी सुरंग विस्फोट में मारे गए। धमाका होते ही पाकिस्तान की अग्रिम चौकी पर खड़े उनके साथी शव उठा ले गए।

विज्ञापन

सूत्रों के अनुसार कृष्णा घाटी के बट्टल क्षेत्र में मंगलवार रात करीब 2.30 बजे जोरदार धमाका हुआ। सेना ने अपने क्षेत्र में कड़ी घेराबंदी कर दी और उजाला होने के बाद कई घंटे तलाशी अभियान चलाया। बुधवार देर शाम तक कोई भी संदिग्ध या शव बरामद नहीं हुआ। सेना ने घटना की अभी तक पुष्टि नहीं की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, सैन्य सूत्रों ने बताया कि आतंकवादियों का एक समूह मंगलवार रात घुसपैठ कर रहा था। इस दौरान उनमें से किसी एक का पांव बारूदी सुरंग पर आने से विस्फोट हो गया। प्राथमिक जांच में ऐसा प्रतीत होता है कि आतंकी अपने साथ इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) लाए थे, उसमें भी विस्फोट हो गया।

विज्ञापन

2023 में भी यहीं दो आतंकी यहीं मार गिराए थे

23 जुलाई, 2023 को भी इसी क्षेत्र में सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को मार गिराया था। उस समय भी सुरक्षाबलों के के कड़े प्रयास के बाद भी आतंकियों के शव बरामद नहीं हो पाए थे। गोलीबारी की आड़ में उन आतंकियों के शवों को भी उनके साथी उठा ले गए थे। गौरतलब है कि बट्टल आधा भारत के पास है तो आधा पाकिस्तान के कब्जे में है। इस कारण घुसपैठ करते वक्त पाकिस्तान की तरफ से आतंकियों के साथी पाकिस्तानी सेना की चौकियों से उन पर नजर बनाए रखते हैं। मुठभेड़ होने पर आतंकियों के साथियों की कोशिश रहती है कि शव भारतीय सेना के हाथ न लगें। सूत्रों के अनुसार मारे गए आतंकियों के बैट टीम का सदस्य होने की भी आशंका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed