फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Five of the 29 workers have terrorist links, while 24 have criminal records.

रतले परियोजना में सुरक्षा पर सवाल: 29 श्रमिकों में से पांच के आतंकी संपर्क, 24 का है आपराधिक रिकॉर्ड

Sun, 21 Dec 2025 12:40 PM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: निकिता गुप्ता Updated Sun, 21 Dec 2025 12:40 PM IST
सार

किश्तवाड़ में चिनाब नदी पर बन रही रतले जल विद्युत परियोजना में काम कर रहे 29 श्रमिकों के पुलिस सत्यापन में 5 के आतंकी संपर्क और 24 के आपराधिक रिकॉर्ड सामने आए हैं। पुलिस ने कंपनी को चेताया है कि यह परियोजना राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ी है, जबकि कंपनी ने श्रमिकों की गतिविधियों पर निगरानी का आश्वासन दिया है।

विज्ञापन
Five of the 29 workers have terrorist links, while 24 have criminal records.
ऑपरेशन महादेव के दौरान श्रीनगर के बाहरी इलाके में मुठभेड़ स्थल के पास तैनात सुरक्षाबल। - फोटो : बसित जरगर

विस्तार

किश्तवाड़ में चिनाब नदी पर बन रहे रतले जल विद्युत परियोजना में काम रहे 29 श्रमिकों के पुलिस सत्यापन में चौंकाने वाले बात सामने आई है। इनमें पांच श्रमिकों के संपर्क सक्रिय एवं आत्मसमर्पण कर चुके आतंकियों से हैं। किसी का भाई तो किसी का पिता आतंकी है तो किसी के परिवार के सदस्य ओवरग्राउंड वर्कर के तौर पर सक्रिय हैं। 24 कर्मचारियों के खिलाफ जिले के विभिन्न थानों में मामले दर्ज हैं और उनका आपराधिक रिकाॅर्ड है।

विज्ञापन


किश्तवाड़ पुलिस ने सभी कर्मचारियों के खिलाफ दर्ज मामले व उनके आतंकी के साथ संपर्क होने की सूची जारी की है। पुलिस ने कंपनी से ऐसे श्रमिकों को काम पर रखने के अपने फैसले पर विचार करने को कहा है। इसके जवाब में कंपनी ने इन कर्मचारियों की गतिविधियों पर नजर रखने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन


850 मेगावाट की रतले बिजली परियोजना एनएचपीसी और जम्मू-कश्मीर सरकार का संयुक्त उद्यम है। इसकी अनुमानित लागत 3700 करोड़ रुपये है। इसके निर्माण कार्य मेघा इंजीनियरिंग एंड इंफ्रास्ट्रक्चर कर रही है। कंपनी के श्रमिकों भर्ती को लेकर भाजपा की किश्तवाड़ की विधायक शगुन परिहार ने प्रश्न उठाए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


किश्तवाड़ जिले के एसएसपी नरेश सिंह ने एक नवंबर को श्रमिकों के सत्यापन रिपोर्ट कंपनी को भेजी थी। इसमें 29 श्रमिकों की भूमिका को संदिग्ध पाया था। इसमें पांच श्रमिकों के आतंकवाद से प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष संबंध मिले हैं। 24 के खिलाफ जिले के विभिन्न थानों में मामले दर्ज और न्यायालय में विचाराधीन है।


सत्यापन रिपोर्ट डीसी किश्तवाड़ को भी भेजने के साथ एसएसपी ने मेघा इंजीनियरिंग के प्रबंधक को पत्र लिखकर इस पर चेताया था। इसमें लिखा था कि ये बिजली परियोजना राष्ट्रीय सुरक्षा के लिहाज से अहम है। किश्तवाड़ हमेशा से दुश्मन देश के निशाने पर रहता है। ऐसे में कंपनी में संदिग्ध श्रमिकों की नियुक्ति होना चिंताजनक है। इस पर विचार करना चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed